9000 फीट की ऊंचाई पर इंडियन आर्मी का रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन, देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद

भारतीय वायु सेना के जांबाज जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे देश के नागरिकों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. हिमाचल प्रदेश के धंदेरवारी में भारी बर्फबारी के कारण जब सभी सड़कें बंद हो गईं, तब 9,000 फीट की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर वायु सेना के चीता हेलीकॉप्टर ने एक मददगार फरिश्ते की भूमिका निभाई. जवानों ने 85 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर इलाज के लिए चंडीगढ़ पहुँचाया. शून्य से नीचे तापमान और दुर्गम पहाड़ियों के बीच किए गए इस मिशन की वजह से महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिली और अब उनकी हालत स्थिर है. सेना का यह जज्बा देख पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version