
प्रधानमंत्री नरेंद्र आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे. सुबह लगभग 11:45 बजे पीएम पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. दिल्ली के जंतर मंतर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सभी नेताओं के साथ सभा को संबोधित करेंगे. बंगाल में बीजेपी 1 मार्च से 5000 किलोमीटर लंबी ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू करेगी, जिसका समापन 10 मार्च को कोलकाता में होगा… देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें.