फाइनल से एक दिन पहले ईशान की कजिन और जीजा की हुई मौत, दर्द छुपाकर खेली यादगार पारी

फाइनल से एक दिन पहले ईशान की कजिन और जीजा की हुई मौत, दर्द छुपाकर खेली यादगार पारी

टीम इंडिया ने एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने तीसरी बार इस चमचमाती ट्रॉफी पर अपना नाम लिखवाया और उसे हवा में ऊंचा उठाकर पूरे देश को खुश कर दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में करीब 88 हजार दर्शक इस यादगार जीत के गवाह बने. मगर एक खास शख्स इस मैदान पर इस मैच को नहीं देख सका और वो थे ईशान किशन के पिता. ईशान ने इस मैच में एक बेहतरीन अर्धशतक लगाया लेकिन उनके पिता ये नहीं देख सके क्योंकि फाइनल से एक दिन पहले ही उनके परिवार को बहुत बड़ा झटका लग गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल से ठीक एक दिन पहले ईशान किशन की कजिन और उनके पति की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. ईशान के पिता प्रणव पांडे फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद जा रहे थे. उन्होंने बताया कि ईशान उन्हें स्टेडियम में देखना चाहते थे, इसलिए वो शनिवार को अहमदाबाद रवाना हो रहे थे लेकिन जैसे ही वो एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उन्हें ये झकझोरने वाली खबर मिली.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ईशान के पिता ने अहमदाबाद जाने का अपना प्लान रद्द किया और वो सिलीगुडी रवाना हो गए, जहां ये हादसा हुआ. ईशान की बहन और जीजा शादी के लिए जा रहे थे, जब उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. हालांकि, इस हादसे में उनके दोनों छोटे बच्चे सुरक्षित बच गए. ईशान को जब अपने पिता से इस हादसे के बारे में पता चला तो वो बुरी तरह टूट गए. वो अपनी बहन को आखिरी बार देखना चाहते थे लेकिन फाइनल के कारण ऐसा संभव नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने अपना हौसला बनाए रखा और फाइनल के दिन मैदान पर उतरे.

अपने अब तक के करियर का सबसे बड़ा मैच खेल रहे ईशान ने सिर्फ 25 गेंदों में ताबड़तोड़ 54 रन कूटकर टीम को 255 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. सिर्फ बैटिंग ही नहीं, बल्कि फील्डिंग में भी ईशान ने अपना कमाल दिखाया और कई बार गेंद रोकने के साथ ही 3 शानदार कैच लपककर टीम को जीत दिलाने में बड़ा योगदान दिया. ईशान को ये सब स्टेडियम में अपने पिता के सामने करते हुए देखने में खुशी होती लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मगर उन्होंने अपने परिवार और अपनी स्वर्गीय बहन को वही करके दिया, जिसके लिए वो इतने सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit