पुणे में गैस की किल्लत से मेस और होटल बंद, छात्रों के सामने खड़ा हुआ खाने का संकट

पुणे में गैस की किल्लत से मेस और होटल बंद, छात्रों के सामने खड़ा हुआ खाने का संकट

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर भारत में भी पड़ रहा है. व्यापार, ईंधन आपूर्ति और दैनिक जीवन से जुड़ी व्यवस्थाओं प्रभाव दिखाई दे रहा है. देश के कई शहरों में गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है.

महाराष्ट्र के प्रमुख शिक्षा केंद्र पुणे में इसका असर विशेष रूप से देखने को मिल रहा है, जहां बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए छात्र पढ़ाई करते हैं. गैस सिलेंडर की कमी और आपूर्ति बाधित होने के कारण कई होटल और मेस संचालकों रेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

होटल और मेस बंद

गैस सिलेंडर की उपलब्धता कम होने की वजह से पुणे के अधिकांश होटल और मेस संचालकों ने अपने भोजनालय बंद रखने का फैसला लिया है. जिसके चलते शहर में पढ़ाई के लिए आए हजारों छात्रों के सामने भोजन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है. क्योंकि ज्यादातर छात्र होटल या मेस में ही खाना खाते हैं.

गैस आपूर्ति में कमी से बढ़ी परेशानी

वहीं स्थानीय होटल और मेस संचालकों का कहना है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता में अचानक आई कमी की वजह से उनके लिए नियमित रूप से भोजन बनाना मुश्किल हो गया है. गैस की आपूर्ति बाधित होने से रसोई संचालन प्रभावित हो रहा है. कई संचालकों ने बताया कि सीमित संसाधनों के कारण वे लंबे समय तक भोजनालय नहीं चला सकते. यही वजह है कि शहर के अनेक छोटे-बड़े होटल और छात्र मेस अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं.

छात्रों के सामने खड़ा हुआ भोजन संकट

पुणे में हजारों छात्र देश के अलग-अलग राज्यों से पढ़ाई के लिए आते हैं और वो अधिकतर होस्टल या किराए के कमरों में रहते हैं. इन छात्रों के लिए मेस और छोटे होटल ही रोजाना भोजन का मुख्य सहारा होते हैं. लेकिन जब से ये भोजनालय बंद हुए हैं, तब से छात्रों को खाने-पीने के लिए काफी परेशानी का करना पड़ रहा है.

छात्रों का कहना है कि मेस और होटल बंद होने के कारण उन्हें खाने-पीने की भारी दिक्कत हो रही है. हालात ऐसे बन गए हैं कि कई छात्रों को मजबूरन पुणे छोड़कर अपने गांव वापस जाने की स्थिति पैदा हो गई है. इससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit