अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी के बीच हुई फोन बातचीत में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है और इसे कोई देश बाधित नहीं कर सकता. अमेरिका ने ईरान पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया. भारत को अहम साझेदार बताते हुए गोर ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखने के लिए इस मार्ग का सुरक्षित और खुला रहना बेहद जरूरी है.