मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान से हालात और बिगड़ गए हैं. ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिका पर हालात को और खराब करने का आरोप लगाया. मोहम्मद बघेर गालिबफ ने चेतावनी दी कि यह नीतियां पूरे क्षेत्र को संकट में डाल सकती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका, इजरायल के दबाव में काम कर रहा है.