ईरान ने मेरा सम्मान किया…8 महिलाओं की फांसी पर लगी रोक, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

ईरान ने मेरा सम्मान किया…8 महिलाओं की फांसी पर लगी रोक, राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ईरान में आठ महिलाओं को अब फांसी नहीं दी जाएगी. इनमें से चार महिलाओं को तत्काल रिहा कर दिया जाएगा, जबकि बाकी चार को एक महीने की जेल की सजा दी जाएगी. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह इस फैसले का स्वागत करते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उनकी मांग का सम्मान किया है. उन्होंने कहा कि ईरान उन महिलाओं को रिहा करेगा, जिनकी रिहाई की उन्होंने मांग की थी.

चार महिलाएं होंगी तत्काल रिहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि चार महिलाओं को ‘तत्काल रिहा’ कर दिया जाएगा, जबकि चार अन्य को एक-एक महीने की जेल की सजा सुनाई जाएगी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं ईरान और उसके नेताओं का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी मांग का सम्मान किया और फांसी को रद्द कर दिया.

महिला प्रदर्शनकारियों को दी जानी थी फांसी

उन्होंने कहा कि महिला प्रदर्शनकारियों को बुधवार को फांसी दी जानी थी. ईरान पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूहों ने कहा था कि दो महिलाओं को मार्च में ही जमानत पर रिहा कर दिया गया था, और दो अन्य पर मौत की सजा वाले आरोप हैं. उन्हें जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था.

ट्रंप ने शेयर की फोटो

ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर दो किशोरियों सहित महिलाओं की एक तस्वीर दोबारा पोस्ट की, जिसके बारे में एक रूढ़िवादी कार्यकर्ता ने बताया कि ईरान में उन पर मुकदमा चल रहा है. ईरानी न्यायपालिका ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इस बात से इनकार किया कि उनमें से किसी को भी फांसी दी जाने वाली थी, और कहा कि कुछ को पहले ही रिहा कर दिया गया था.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit