बॉलीवुड में सितारों को खोजने और उन्हें सुपरस्टार बनाने वाली मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने अपनी जिंदगी की एक नई और खूबसूरत शुरुआत कर ली है. यश राज फिल्म्स (YRF) की जान मानी जाने वाली शानू ने शनिवार को अचानक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया.