
देशभर में आज NEET यूजी 2026 की परीक्षा आयोजित होगी. इस साल लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रयागराज पहुंच सकते हैं, जहां वह सेना के शौर्य प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे. लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित होने वाले अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रदेश चेयरपर्सन सोहेल अख्तर अंसारी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. जेडीयू नेता निशांत कुमार आज बिहार में सद्भाव यात्रा की शुरुआत करेंगे. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया आज कर्नाटक के डोड्डाबल्लापुर में 100 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे.देश और दुनिया से जुड़े हर बड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…