संभावित आतंकी खतरे के इनपुट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय समेत कई संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई है. आत्मघाती हमले, वाहन आधारित IED और गोलीबारी की आशंका के बीच बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग और क्विक रिएक्शन टीमों को अलर्ट पर रखा गया है. पूरे शहर में सघन जांच अभियान जारी है.