IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, टीम को छोड़कर अचानक घर लौटा स्टार खिलाड़ी, ये है वजह

IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, टीम को छोड़कर अचानक घर लौटा स्टार खिलाड़ी, ये है वजह

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. सीएसके की टीम के कई खिलाड़ी पहले ही चोट के चलते सीजन से बाहर हो चुके हैं. वहीं, अब टीम का एक अहम खिलाड़ी भी चोटिल हो गया है, जो इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा था. इस चोट के चलते वह अपने देश भी लौट गया है, जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे बड़ी टेंशन है. इस खिलाड़ी ने अभी तक गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया था.

CSK को लगा बड़ा झटका

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन दाहिने जांघ की चोट के कारण इंग्लैंड वापस लौट गए हैं. सीएसके ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी. सीएसके ने बताया कि ओवरटन आगे की जांच और इलाज के लिए यूके जा रहे हैं. टीम ने यह साफ नहीं किया कि वह पूरे बाकी सीजन से बाहर हैं या नहीं, लेकिन उनके अगले तीन लीग मैचों के लिए उपलब्ध न होने की संभावना काफी ज्यादा है.

बता दें, इस सीजन ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने 14 विकेट चटकाए हैं, जिसमें औसत 17.78 और इकोनॉमी भी काफी अच्छी रही है. हाल ही में 11 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेपॉक पर खेले गए मैच में उन्होंने 3 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे. सीएसके ने उस मैच में पांच विकेट से जीत दर्ज की थी. उनका अगला मैच शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ही है. जहां उन्हें जेमी ओवरटन की कमी जरूर खलेगी.

चोटों से जूझ रही CSK की टीम

एमएस धोनी चोट के चलते अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. उनकी वापसी का कोई समय नहीं बताया गया है. नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो चुके हैं. स्पेंसर जॉनसन भी बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं. दूसरी ओर, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. हाल ही में तेज गेंदबाज रामकृष्ण घोष भी चोट के चलते टीम से अलग हो गए थे, उन्हें अपने डेब्यू मैच में ही फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा था.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit