NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर पर हाई लेवल बैठक हुई. बैठक में री-एग्जाम की तैयारी, परीक्षा सुरक्षा और भविष्य में पेपर लीक रोकने के उपायों पर चर्चा हुई. इसमें NTA, CBSE और शिक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारी शामिल हुए.