IPL Points Table 2026: बेंगलुरु की प्लेऑफ में शान से एंट्री, पंजाब-राजस्थान के हाथ से फिसले आगे बढ़ने के मौके

IPL Points Table 2026: बेंगलुरु की प्लेऑफ में शान से एंट्री, पंजाब-राजस्थान के हाथ से फिसले आगे बढ़ने के मौके

IPL Points Table 2026 (Updated), After Delhi Capital vs Rajasthan Royals Match: आईपीएल 2026 में रविवार 17 मई को डबल हेडर के बाद पॉइंट्स टेबल में मामूली बदलाव देखने को मिला लेकिन इन नतीजों के असर बेहद गंभीर हुए. रविवार के मुकाबलों में पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को शिकस्त दी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया. वहीं अगले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार खेल दिखाते हुए राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया और इस तरह प्लेऑफ की अपनी बची-खुची उम्मीदों को अगले मुकाबले तक जिंदा रखा.

RCB नंबर-1, दिल्ली को भी फायदा

इन दोनों मुकाबलों के साथ ही प्लेऑफ की रेस काफी मजेदार हो गई. दिन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विस्फोटक बैटिंग और फिर घातक गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया. बेंगलुरु की इस सीजन में ये 9वीं जीत थी और इसके साथ ही उसने 18 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई और साथ ही पॉइंट्स टेबल के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. बेंगलुरु ने अब तक 13 में से 9 मैच जीते हैं.

वहीं अगले मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान को 5 विकेट से हरा दिया. दिल्ली ने 194 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए लगातार दूसरी और इस सीजन में कुल छठी जीत हासिल की. इसके साथ ही दिल्ली के 13 मैच से 12 पॉइंट्स हो गए. इस जीत की मदद से दिल्ली ने आठवें स्थान से उठकर सातवें स्थान पर अपनी जगह बनाई. साथ ही टीम के पास प्लेऑफ में पुहंचने का छोटा सा मौका अभी भी है.

हारने वाली टीमों का अब क्या हाल?

दूसरी ओर हारने वाली टीमों के हाथ से आगे बढ़ने के मौके फिसल गए. इसमें सबसे बड़ा नुकसान पंजाब किंग्स को हुआ, जिसकी इस सीजन में ये लगातार छठी हार थी. श्रेयस अय्यर की टीम 13 पॉइंट्स पर ही अटकी हुई है, जबकि उसके 13 मैच हो चुके हैं. अब उसे अपने आखिरी मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और साथ ही उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने सारे मैच हार जाएं.

वहीं राजस्थान के पास इस मैच में जीत के साथ टॉप-4 में पहुंचने का मौका था लेकिन रियान पराग की टीम को भी लगातार तीसरी हार मिली, जिसके चलते वो 12 पॉइंट्स पर ही रुकी हुई है और पांचवे स्थान पर बनी हुई है. हालांकि राजस्थान के पास अभी भी 2 मैच हैं, जिसके दम पर वो 16 पॉइंट्स तक पहुंचकर अगले राउंड में जा सकती है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit