फराह खान जब रात के समय शेखर सुमन के घर पहुंचीं तो वहां का अंधेरा और डरावना माहौल देखकर घबरा गईं. बिल्ली की आवाजें, बंद लाइट्स और फिर गार्ड का ‘20 साल से बंद घर’ वाला दावा सुन फराह की चीख निकल गई. उनका ये मजेदार और हॉरर ट्विस्ट वाला व्लॉग अब वायरल हो रहा है.