
21 May 2026 Ka Rashifal: आज आप अनुशासित तरीके से काम करने वाले है . आज आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, इसलिए अपने कार्यों और विचारों में संतुलन बनाए रखें. इस दौरान मिथुन राशि में शुक्रदेव और गुरुदेव की युति बनी हुई है, जोकि आपके बातचीत के तरीके में निखार लाएगी और लोगों पर आपका प्रभाव लंबे समय तक बनाए रखेगी. वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुधदेव आपको भरपूर एनर्जी देने वाले हैं, जिससे आप धन से जुड़े मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे. बस पैसों के मामले में थोड़ा संयम और सावधानी बरतें. मेष, सिंह और धनु राशि के लोग ख्यालों से निकलकर पूरे साहस के साथ आगे बढ़ेंगे. वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को अपनी कार्यशैली से बड़ी सफलता मिलने वाली है. मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोग नए संपर्क बनाएंगे, जबकि कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोग रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे.
21 मई को विचारों में स्पष्टता रहेगी. चंद्रदेव कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं, इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और इन्टूशन मजबूत रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में भी इसका असर देखने को मिलेगा. पुरानी उलझनों को बिना किसी विवाद के शांति से सुलझाने का अच्छा मौका मिलने वाला है. करियर और फाइनेंस के मामलों में भी बड़ी सफलता मिलने वाली है. इसके लिए अपनी भावनाओं को काबू में रखें और जितना हो सके प्रैक्टिकल फैसले लें. राहु-केतु की जोड़ी मन को भटका सकती है. ऐसे में मन को शांत और खुद पर कंट्रोल बनाए रखें.
मेष राशि (Aries)
आज आपके भीतर अपनी जड़ों के प्रति सम्मान और गजब की मानसिक मजबूती देखने को मिलेगी. इससे आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे. हालांकि, स्वभाव में अचानक आने वाला गुस्सा आपकी बनी-बनाई शांति को बिगाड़ सकता है. इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अहंकार का टकराव न होने दें.
मार्केटिंग और संवाद से जुड़े नौकरीपेशा जातकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा. यह समय आपके करियर के लिए काफी बेहतरीन अवसर ला रहा है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जिम्मेदारियों को आपस में बांटना आपके प्रेम को और बढ़ाएगा. बस जीवनसाथी पर ज्यादा इमोशनल प्रेशर न बनाएं और अच्छी सेहत के लिए भरपूर आराम जरूर लें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें और हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें.
वृषभ राशि (Taurus)
आज आपकी बातचीत का शानदार तरीका और हाजिरजवाबी दूसरों को आपका दीवाना बनाने वाली है. छोटे भाई-बहनों और करीबी दोस्तों के साथ पुराने रिश्तों में गजब का सुधार देखने को मिलेगा. नकारात्मक पक्ष की बात करें तो, मन का तनाव बातचीत में अचानक कड़वाहट ला सकता है, जिससे आपको हर हाल में बचना होगा.
करियर के मोर्चे पर आपके प्रैक्टिकल विचारों को सीनियर अधिकारी खुशी-खुशी स्वीकार करने वाले हैं. पैसों के मामले में यह समय धन संचय और सही फाइनेंशियल मैनेजमेंट का पूरा साथ दे रहा है. इसलिए सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची करने से बचें. रिश्तों में थोड़ा लचीलापन रखें और गले तथा सेहत के प्रति बिल्कुल लापरवाही न बरतें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें और सुख-समृद्धि की कामना के साथ गौमाता को हरी घास खिलाएं.
मिथुन राशि (Gemini)
आज आपकी मुखर संवाद शैली और शानदार पर्सनैलिटी सामाजिक जीवन में आपकी धाक जमाने वाली है. लोग आपके विचारों को बेहद गंभीरता से सुनेंगे और उनका पूरा सम्मान भी करेंगे. हालांकि, पैसों को लेकर मन में जरूरत से ज्यादा असुरक्षा की भावना या परिवार की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है.
ऑफिस की बात करें तो आपकी क्रिएटिविटी और मजबूत नेटवर्किंग के दम पर क्लाइंट्स से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलने वाला है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी और आपका कोई डूबा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में बेवजह का रूखापन लाने से बचें. ध्यान रहे, तनाव के कारण अपने खान-पान और नींद की रूटीन को बिल्कुल बिगड़ने न दें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: बुध ग्रह के मंत्र ‘ॐ बुधाय नमः’ का 11 बार जाप करें और किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां भेंट करें.
कर्क राशि (Cancer)
आज चंद्रदेव आपकी ही राशि में बैठे हैं. इससे आपका आत्मविश्वास और समझ बहुत बढ़ेगी. आप अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस कर पाएंगे. ध्यान रहे, ऑफिस में काम का बोझ आज बढ़ सकता है. सीनियर्स की कोई बात आपका मूड खराब कर सकती है. किसी विवाद में पड़ने के बजाय समझदारी से काम लें.
पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा. कहीं भी बड़ा निवेश जल्दबाजी में न करें. परिवार के लोगों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. सेहत के मामले में पेट और छाती का थोड़ा ध्यान रखें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: चांदी जैसा (सिल्वर)
उपाय: भगवान भोलेनाथ का दूध और जल से अभिषेक करें और ‘ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का शांत मन से जाप करें.
सिंह राशि (Leo)
आज आपकी आंतरिक सूझबूझ आपको हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकाल लेगी. दोस्तों का पूरा सपोर्ट मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा. हालांकि, ज्यादा सोच-विचार करने की आदत मन में थोड़ा अकेलापन ला सकती है. इससे शाम होते-होते आप थकान महसूस करेंगे.
करियर के लिहाज से दिन तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है. बस आपको काम के दौरान अपनी भावनाओं को आड़े नहीं आने देना है. आज यात्राओं या सुख-सुविधाओं पर अचानक बड़ा खर्च हो सकता है. इसलिए एक सख्त बजट बनाकर चलना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा (गोल्डन)
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लौटे से जल दें और किसी गरीब व्यक्ति को दूध या चावल का दान करें.
कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी सोशल नेटवर्किंग बढ़ेगी. करियर में नए मौके मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आप अपने हुनर से सारे काम आसानी से संभाल लेंगे. ध्यान रहे, लोन या पैसों के लेन-देन को लेकर आज थोड़ा तनाव हो सकता है.
अपनी बातचीत के दम पर आप बॉस और क्लाइंट्स दोनों को खुश रखेंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर की कमियां निकालने से बचें. मन को शांत रखने के लिए अच्छे माहौल में समय बिताएं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: ‘ॐ बुधाय नमः’ मंत्र का मानसिक रूप से जाप करें और जरूरतमंद लोगों को ताजे हरे फल दान करें.
तुला राशि (Libra)
आज ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. शिक्षा और कानून से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है. आप अपने हुनर से सारे काम आसानी से निपटा लेंगे. ध्यान रहे, दफ्तर की राजनीति से आज आपका मूड खराब हो सकता है.
सहकर्मियों की बातों पर गुस्सा करने के बजाय धैर्य से काम लें. पैसों के मामले में आज आपकी समझदारी काम आएगी. जीवनसाथी से खुलकर बात करने से हर परेशानी हल हो जाएगी. सेहत को ठीक रखने के लिए काम के साथ आराम भी जरूर करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: देवी महालक्ष्मी की आराधना करें, उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शुक्राय नमः’ मंत्र का जाप करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपकी समझ बहुत तेज रहने वाली है. साथ ही, आप चीजों के बारे में अलग तरीके से सोचेंगे. इसकी मदद से आप करीबी रिश्तों को एक अलग नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे. ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा और डेडलाइंस आपको परेशान कर सकती है. ज्यादा प्रेशर न लें, नहीं तो बदन दर्द या थकान महसूस हो सकती है.
कार्यक्षेत्र में कंपटीशन ज्यादा रहने वाला है, लेकिन आपका अनुशासन आपकी जीत का कारण बनेगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होने से मन को राहत मिलेगी. सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूर रहें. घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें, जिद्द न दिखाएं और बहस में न पड़े.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मैरून
उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और ‘ॐ मंगलाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
धनु राशि (Sagittarius)
आपका आत्मविश्वास आज चरम पर रहेगा . आपकी समझ आपको ख्यालों से बाहर रखेगी, जिससे आप अपने लक्ष्यों पर हकीकत में काम करेंगे. आपके फैसले बहुत सटीक रहने वाले है. इसकी मदद से आप ऑफिस की परेशानियां चुटकियों में सुलझा लेंगे. सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे.
पैसों के मामले में आज स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है. बस सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची से बचें. घर की जिम्मेदारियां मन में थोड़ा तनाव बढ़ा सकती हैं, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और समझदारी से आगे बढ़ें. सेहत के लिए खान-पान का पूरा ध्यान रखें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और किसी जरूरतमंद को चने की दाल या पीला अनाज दान करें.
मकर राशि (Capricorn)
आपको परिवार और बिजनेस पार्टनर से बेहतरीन सहयोग मिलने वाला है. आपका तालमेल बहुत मजबूत रहेगा. आप टीम वर्क के साथ बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे. आपकी बातचीत का तरीका और अनुशासन बहुत सटीक रहेगा. आपके रुके हुए सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे.
आर्थिक मामले में आज आपकी स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है. बस घर-परिवार पर अचानक कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं. पर्सनल लाइफ की उलझनें मन में थोड़ा तनाव बढ़ा सकती हैं. इससे आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है और काम से ध्यान भटक सकता है. इसलिए जीवनसाथी के साथ जिद करने के बजाय थोड़ा धैर्य रखें और समझदारी से बात करें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: बहते हुए जल में काले तिल प्रवाहित करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का श्रद्धा से जाप करें.
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप समस्याओं को तार्किक तरीके से सुलझाएंगे. आपकी बेहतरीन बातचीत और समझदारी आज बहुत काम आएगी. ऑफिस में मीटिंग्स में आपकी बुद्धिमानी का लोहा माना जाएगा. संचार और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को आज अच्छा आर्थिक लाभ होने वाला है.
हालांकि, ऑफिस की डेडलाइंस या छोटी बातों पर तुरंत गुस्सा करने से मन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है. रिश्तों में भी छोटी-छोटी बातों पर ओवर-रिएक्ट करने से बचें. पेट के स्वास्थ्य के साथ अपनी नींद का पूरा ध्यान रखें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू
उपाय: ‘ॐ राहवे नमः’ का 11 बार जाप करें और किसी जरूरतमंद को काले तिल या नीले वस्त्र दान करें.
मीन राशि (Pisces)
आज आपकी सोच रचनात्मक रहने वाली है. इसके अलावा आपका आत्मविश्वास और समझ भी मजबूत रहेगी. आपकी प्लानिंग से घर का माहौल अच्छा रहेगा. आपकी मेहनत का फल आज आपको मिलने वाला है. ऑफिस में सीनियर्स और क्लाइंट्स आपके काम की तारीफ करेंगे.
पैसों का उपयोग आज समझदारी से करें. बिना बात की शॉपिंग करने से बचें. रिश्तों को लेकर मन में थोड़ा तनाव या अनजाना डर आ सकता है. ज्यादा भावुक होने से आपकी डेली रूटीन भी बिगड़ सकती है, इसलिए शांत रहे और धैर्य रखें. नियमित ध्यान करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: ‘ॐ गुरवे नमः’ का जाप करें और गुरुवार के दिन मंदिर में पीले फूल अर्पित करें.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफलॉ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.