दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके के फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, नाराज लोगों ने दमकल कर्मियों पर की पत्थरबाजी

दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके के फर्नीचर बाजार में लगी भीषण आग, नाराज लोगों ने दमकल कर्मियों पर की पत्थरबाजी

देश की राजधानी के पूर्वोत्तर दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में देर रात फर्नीचर बाजार में भीषण आग लग गई. ये आग इतनी तेज थी कि लपटें देखकर इलाके में अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची. वहीं गुस्साए लोगों ने आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियों पर पथराव कर दिया. इस घटना में कुछ फायर टेंडर क्षतिग्रस्त हो गए.

फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. आग की वजह से हुए नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है.

इस इलाके में पहले भी आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले अप्रैल में शास्त्री पार्क के ही एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से कई ई-रिक्शा और गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं. इसके अलावा, मई 2023 में भी बुलंद मस्जिद के पास झुग्गियों में भीषण आग लगी थी.

इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit