24 मई 2026 का राशिफल (Horoscope 24 May 2026): तुला, वृश्चिक सहित ये राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में बिगाड़ बैठेंगे सारी प्लानिंग

24 मई 2026 का राशिफल (Horoscope 24 May 2026): तुला, वृश्चिक सहित ये राशि वाले रहें सावधान, जल्दबाजी में बिगाड़ बैठेंगे सारी प्लानिंग

24 May 2026 Ka Rashifal: आज आप समझदारी से सारे फैसले लेंगे. मंगलदेव मेष राशि में विराजमान हैं, इनकी उपस्थिति से आपके अंदर कुछ नया शुरू करने का हौसला बना रहेगा, बस काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाकर चलें. इसके अलावा सिंह राशि के चंद्रदेव आपके आकर्षण और काम करने के तरीकों में चार चांद लगाने वाले हैं. इस दौरान वृषभ, मिथुन, कर्क राशि वालों को मानसिक सुकून मिलने वाला है और वे बातचीत से रिश्ते मजबूत करेंगे. तुला, वृश्चिक, धनु राशि वाले जल्दबाजी से बचकर नए संपर्क बनाएंगे और करियर की प्लानिंग करेंगे. मकर, कुंभ, मीन राशि वाले खुद पर ध्यान देंगे और सेहत को ठीक रखने के लिए रूटीन का पालन करेंगे.

आज आपकी सोच में स्पष्टता रहने वाली है. आप चीजों को अच्छे तरीके से समझ पाएंगे. आपका दिन आज जोश से भरा रहेगा. वृषभ राशि में सूर्य और बुध साथ में रहकर पैसों से जुड़े फैसलों में समझदारी लाएंगे. मिथुन राशि में शुक्र और गुरु मिलकर आपके बढ़ते हुए आकर्षण के जरिए आपका सामाजिक दायरा बढ़ाने वाले हैं. मीन राशि में शनि बैठें है, जिससे आपको हर काम में थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. वहीं, सिंह राशि के चंद्रमा आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएंगे, जिससे आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल करेंगे.

मेष राशि (Aries)

आज आप पूरे जोश और हिम्मत में रहेंगे. ऑफिस में किसी भी अटके हुए काम की कमान आप खुद आगे बढ़कर संभालेंगे . आज आपके काम में क्रिएटिविटी दिखेगी. पैसों के मामले में भी दिन एकदम साफ रहने वाला है. आपकी बातों में आज गजब का कॉन्फिडेंस दिखेगा. एनर्जी बहुत हाई है, बस जल्दबाजी या उतावलेपन में आकर काम मत बिगाड़िएगा. खुद शांत रहें और सबको साथ लेकर चलें, कामयाबी जरूर मिलेगी.

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपका दिमाग एकदम शांत और क्लियर रहेगा. आपके सोचने-समझने की क्षमता आज बढ़िया रहने वाली है, जिससे आप अपनी बात किसी को भी आसानी से समझा लेंगे. आज घर और काम के बीच बैलेंस बिठाने में थोड़ी सी परेशानी हो सकती है, इसलिए आलस छोड़े और किसी बात न अड़े. अपनी बातें दूसरों पर न थोपें . थोड़ा समय खुली हवा या प्रकृति के बीच बिताएं, इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा.

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 6

उपाय: सुबह गाय को मीठी रोटी या फल खिलाएं और कुछ देर ध्यान लगाएं.

मिथुन राशि (Gemini)

आज नए लोगों से मिलने-जुलने और अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए बहुत शानदार दिन है. आपका कॉन्फिडेंस और चार्म बढ़ा हुआ रहेगा. बात करने का आपका अंदाज इतना कमाल का होगा कि मार्केटिंग, प्रमोशन या किसी को अपनी बात के लिए राजी करने के काम में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है. आज जोश-जोश में आकर किसी से भी कोई ऐसा बड़ा वादा मत कर बैठिएगा, जिसे बाद में निभाना आपके लिए भारी पड़ जाए. साथ ही, कागजी काम करते समय छोटी-छोटी बारीकियों पर जरूर ध्यान दें.

शुभ रंग: पन्ना हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां दान करें और अपने वर्कप्लेस पर कोई अच्छी सी खुशबू वाली अगरबत्ती जलाएं.

कर्क राशि (Cancer)

आज शर्मीलेपन से बाहर निकलकर दुनिया को अपनी असली काबिलियत दिखाने का दिन है. पैसों के मामले में सितारे आपके साथ हैं, कहीं से अचानक कोई धन लाभ हो सकता है या पुराना अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. ऑफिस में बिना किसी दिखावे के बस अपना काम करते रहें, सीनियर्स चुपचाप आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे हैं. आज आप थोड़े ज्यादा भावुक रह सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर रहें. किसी की भी छोटी-मोटी बात को दिल से लगाकर अपना मूड खराब करने से बचें.

शुभ रंग: पर्ल व्हाइट

शुभ अंक: 2

उपाय: अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और चांदी के बर्तन से पानी पिएं.

सिंह राशि (Leo)

आपकी अपनी राशि में चंद्रमा के होने से आज आप गजब के कॉन्फिडेंस और पॉजिटिविटी से लबरेज रहेंगे. करियर में कोई बड़ी कामयाबी या अच्छी-खासी लाइमलाइट आज आपके हिस्से आ सकती है. आपका लीडरशिप स्टाइल और नए-नए आइडियाज ही आज आपको सबसे आगे रखेंगे. पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए दिन काफी रोमांटिक है. जब हर तरफ से तारीफें मिल रही हों, तो ध्यान रखें कि आपके अंदर थोड़ा भी ईगो न आने पाए. दूसरों की राय और उनके सुझावों को भी उतनी ही तवज्जो दें.

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

उपाय: सुबह आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं.

कन्या राशि (Virgo)

आज लाइफ की भागदौड़ से थोड़ा सा ब्रेक लेकर खुद को अंदर से रीचार्ज करने का दिन है. जिन प्रोजेक्ट्स में बहुत ज्यादा रिसर्च, प्लानिंग या दिमाग खपाने की जरूरत है, वहां आज आपका परफॉर्मेंस सबसे शानदार रहेगा. आज आपका दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहने वाला है, बस इसे ओवरथिंकिंग या दूसरों में कमियां निकालने में बर्बाद न करें, वरना खामख्वाह मानसिक थकान होगी. पुरानी कड़वी बातों को भूलकर आगे बढ़ें और अपने नए आइडियाज शेयर करने के लिए सही मौके का इंतजार करें.

शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन

शुभ अंक: 5

उपाय: कुछ देर किसी शांत जगह बैठकर मेडिटेशन करें और मंदिर में काले तिल के तेल का दान करें.

तुला राशि (Libra)

आज का दिन अकेले कोने में बैठने का बिल्कुल नहीं है, बल्कि बाहर निकलकर लोगों के साथ मिलकर टीम वर्क करने का है. दोस्तों या सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करेंगे, तो तरक्की के कुछ नए और बेहतरीन रास्ते खुलेंगे. पैसों के मामले में भी दिन अच्छा है; अचानक कहीं से कोई लाभ या दोस्तों से बड़ी मदद मिल सकती है. आज लोगों को खुश करने से बचें. सबको खुश रखने के चक्कर में खुद को इतना मत थका लीजिएगा कि आपके अपने जरूरी काम ही छूट जाएं.

शुभ रंग: सॉफ्ट क्रीम

शुभ अंक: 6

उपाय: मंदिर में एक सुंदर सा फूल चढ़ाएं और अपने अधीन काम करने वाले किसी जरूरतमंद की मदद करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपका पूरा फोकस अपने करियर पर रहने वाला है . पैसों की सही प्लानिंग करने या बजट बनाने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है. ऑफिस में आपका काम करने का अंदाज और लीडरशिप क्वालिटी सबको पसंद आएगी कि लोग आपकी बात मानना चाहेंगे. आज काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा रहने वाला है, लेकिन इस वजह से अपने सहकर्मियों या पार्टनर के साथ ज्यादा सख्त रवैया न अपनाएं. शेड्यूल चाहे कितना भी बिजी हो, अपनों के लिए थोड़ा सा वक्त जरूर निकालें और उनकी बातों को तसल्ली से सुनें.

शुभ रंग: गहरा मैरून

शुभ अंक: 9

उपाय: शाम को सरसों के तेल का एक दीया जलाएं और पशु-पक्षियों को कुछ खाने को दें.

धनु राशि (Sagittarius)

आज आप कुछ क्रिएटिव काम करने की सोचेंगे, जो सब लोगों से अलग दिखने वाला है. नई चीजें सीखने और ज्ञान बढ़ाने के लिए दिन बहुत अच्छा है. सामाजिक और व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा. अपनी सोच को दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें. पैसों के मामलें में स्थिति ठीक रहने वाली है, लेकिन घूमने-फिरने या पढ़ाई पर खर्च करते समय बजट का ध्यान जरूर रखें. अच्छी सेहत के लिए सैर पर जरूर जाएं.

शुभ रंग: केसरिया पीला

शुभ अंक: 3

उपाय: पीले चंदन का तिलक लगाएं और पशुओं को भीगी हुई चने की दाल खिलाएं.

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अपनी भावनाओं को समझने और मन में चल रही किसी भी तरह की उथल-पुथल को शांत करने का है. पैसों के मामले में आज आपको थोड़ा अलर्ट रहना होगा—जॉइंट फाइनेंस, इंश्योरेंस या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों पर पैनी नजर रखें. ऑफिस में किसी भी तरह की गॉसिप या शोर-शराबे से दूर रहकर बस शांति से अपना काम करते रहें, आपकी परफॉर्मेंस खुद-ब-खुद सबको दिख जाएगी. पुरानी कड़वी या नकारात्मक बातों को पकड़कर मत बैठिए, उन्हें पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का समय है. साथ ही, आज किसी भी अनजान या संदिग्ध इंसान पर आंख मूंदकर भरोसा करने की गलती बिल्कुल न करें.

शुभ रंग: चारकोल ग्रे

शुभ अंक: 8

उपाय: कुछ मिनट बिल्कुल शांत बैठकर गहरी सांसें लें और किसी जरूरतमंद को गहरे नीले रंग के कपड़े दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका पूरा ध्यान आपके पार्टनर और बिजनेस एसोसिएट्स पर रहने वाला है . दूसरों के सुझावों को ध्यान से सुनें और अपनी कार्यशैली को सुधारने का प्रयास करें. निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने के संकेत मिल रहे हैं. आज आपकी निष्पक्षता से पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. बस किसी को खुश करने के लिए अपने उसूलों से समझौता न करें और पैसों के लेन-देन में ट्रांसपरेंसी रखें.

शुभ रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू

शुभ अंक: 7

उपाय: शाम को घर में तेल का दीपक जलाएं और अपने घर के सहायकों को भोजन कराएं.

मीन राशि (Pisces)

आज आपकी कड़ी मेहनत का आपको पूरा फल मिलने वाला है. आज आप अपने डेली रूटीन और खान-पान के तरीके पर ध्यान देंगे. शनिदेव की कृपा आप पर बनी हुई है, जिससे आप अनुशासन और सहनशक्ति के साथ अपने सपने पूरे कर पाएंगे. काम को परफेक्ट करने का बहुत ज्यादा स्ट्रेस खुद पर न लें और न ही क्षमता से ज्यादा काम का बोझ सिर पर उठाएं. ऑफिस की गॉसिप से दूर रहकर सिर्फ अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें.

शुभ रंग: सीफोम ग्रीन

शुभ अंक: 3

उपाय: पक्षियों को दाना-पानी दें और अपने पास हमेशा हल्के पीले या सफेद रंग का रुमाल रखें.

ये भी पढ़ें-

साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल

ये साल किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लकी, किसे करना पड़ेगा स्ट्रगल? अंक ज्योतिष से जानें अपना वार्षिक राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. TV9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.comपर संपर्क करें.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit