अमेरिका-ईरान जंग होगी खत्म, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट…पीस डील पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिका-ईरान जंग होगी खत्म, खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट…पीस डील पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते को अंतिम रूप देने के काफी करीब पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और अन्य देशों के बीच एक समझौते पर बातचीत काफी हद तक पूरी हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है. ट्रंप ने कहा कि अलग से, मेरी इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही.

डोनाल्ड ट्रंप ने कह कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. समझौते के कई अन्य तत्वों के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट को भी खोला जाएगा.

ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर लिखा कि मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमने सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के मोहम्मद बिन जायद, कतर के अमीर तमीम बिन हमद, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन के साथ ईरान और शांति से संबंधित एक समझौता ज्ञापन से जुड़े विषयों पर सार्थक बातचीत की है.

Donald Trump Social Media

समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ईरान और अन्य विभिन्न देशों के बीच एक समझौते पर काफी हद तक बातचीत हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है. इसके अलावा, मेरी इजराइल के पीएम नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही. अमेरिका राष्ट्रपति ने कहा कि समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. समझौते के कई अन्य पहलुओं के अलावा, होर्मुज स्ट्रेट भी खोला जाएगा.

होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की तैयारी

ट्रंप ने कहा कि अंतिम समझौते से ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और यह सुनिश्चित होगा कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम का संतोषजनक ढंग से निपटान किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे केवल उसी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जो अमेरिका की सभी मांगों को पूरी तरह से पूरा करता हो. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की प्रक्रिया, विदेशी बैंकों में जमा कुछ ईरानी संपत्तियों को मुक्त करना और दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रखना शामिल है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit