
Horoscope 26th May 2026: आज आप स्पष्ट रहेंगे. यह स्पष्टता एक नया उत्साह जगाने का काम करने वाली है. वृषभ राशि में सूर्यदेव और बुधदेव की युति से धन की स्थिति में भी स्पष्टता रहेगी. इस वजह से आप अपने आर्थिक फैसले बहुत सोच-समझकर ले पाएंगे. इस दौरान मेष, सिंह और धनु राशि वालों को करियर में सफलता मिलने की संभावना है. वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोग किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे. वे प्रैक्टिकल तरीकों से चीजों के बारे में सोचेंगे. वहीं, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले अपने सोशल कॉन्टेक्ट्स बेहतर बनाएंगे. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातक मानसिक संतुलन न बिगड़े, इसके लिए विशेष ध्यान देंगे.
मेष राशिफल (Aries)
आज खुद पर भरोसा रखें और एक रूटीन के साथ आगे बढ़े. आपके अंदर का आत्मविश्वास आज आपको करियर में कोई बड़ी कामयाबी दिला सकता है. आप अपने काम में पूरी तरह फोकस्ड रहेंगे और दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे. सूर्य-बुध की मेहरबानी से आपकी आर्थिक योजनाएं सही दिशा में जाएंगी . पैसों की स्थिति भी एकदम साफ रहने वाली है. बिजनेस या रिश्तों में चल रहा पुराना तनाव अब धीरे-धीरे कम होने लगेगा. ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए जरूरत पड़ने पर सीनियर्स से मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं. सेहत अच्छी रहेगी, बस बाहर के उल्टे-सीधे खाने से पूरी तरह दूर रहें.
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 9
- उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं . “ॐ अंगारकाय नमः” मंत्र का जाप करें.
वृषभ राशिफल (Taurus)
आज आप किसी भी काम को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं रहेंगे. इसके बजाय आप प्रैक्टिकल तौर पर चीजों को सोचेंगे. चंद्रदेव आपके भीतर रचनात्मक विचारों की नई उड़ान लेकर आएंगे. धन के मामले में स्थिति स्पष्ट रहने से मन शांत रहेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को अपने व्यावहारिक नजरिए का लाभ मिलेगा. इसके कारण आपको कमाई के कुछ शानदार मौके मिल सकते हैं. घर-परिवार में थोड़ा भावनात्मक तालमेल बिठाने की जरूरत पड़ेगी. आपकी लव लाइफ में सब कुछ सामान्य रहेगा. मानसिक सुकून के लिए आज कुछ समय मेडिटेशन को जरूर दें.
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 6
- उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें . “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें.
मिथुन राशिफल (Gemini)
आज का दिन बाहर निकलने और अपने लोगों से मिलने-जुलने का है. आप दूसरों से एक गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे. आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपकी क्रिएटिविटी साफ चमकेगी और यही चीज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेगी. पैसों के मामले में आज आपकी स्थिति बिल्कुल साफ रहने वाली है, फिर भी किसी बड़े निवेश में आंख मूंदकर जल्दबाजी न करें. ऑफिस में आज आपके बात करने का अंदाज लोगों का दिल जीत लेगा, जिससे टीमवर्क में आपको बहुत बढ़िया फायदा मिलेगा. घर पर जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ और मजबूत होगी. बस अपने डेली रूटीन को थोड़ा व्यवस्थित रखें और अपनी सेहत का पूरा ध्यान दें.
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
- उपाय: गौमाता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं और “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का स्पष्ट जाप करें.
कर्क राशिफल (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा. इसके लिए सचेत होकर प्रयास करते रहें. दिन को शांत रहकर और धैर्य के साथ संभालें. बातचीत के दम पर आप कई उलझे हुए मामलों को सुलझा सकते हैं. आपका सोशल नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा. इससे भविष्य में लाभ होगा. हालांकि खर्चों की अधिकता आज थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है. लव लाइफ में बेवजह की बहस से दूर रहें. आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा. रात को अच्छी नींद लें ताकि मानसिक तनाव हावी न हो.
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 2
- उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें . “ॐ चन्द्राय नमः” मंत्र का जाप करें.
सिंह राशिफल (Leo)
आज आपका दिन काफी कमाल का रहने वाला है. चंद्रदेव आपकी ही राशि में बैठे हैं, इसलिए सुबह से ही आप खुद को गजब के आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. नौकरी-बिजनेस के मामले में आज आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर मिल सकती है. समाज और ऑफिस में लोग आपके काम की सराहना करेंगे. पैसों के मामले में भी आज सूर्य-बुध की मौजूदगी से स्थिति बिल्कुल साफ रहेगी, जिससे आपका हौसला बढ़ा रहेगा. शाम को पार्टनर के साथ किसी भी फालतू या पुरानी बात पर बहस न करें. अपनी सेहत को बढ़िया रखने के लिए काम के बीच समय निकालें और टाइम पर खाना खाएं.
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
- उपाय: सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं . “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का शांत मन से जाप करें.
कन्या राशिफल (Virgo)
आज आप किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी में नहीं दिखेंगे. बल्कि आप पूरी तरह प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेंगे. चंद्रदेव आपकी सोच को रचनात्मक बनाएंगे. इससे पेंडिंग कामों को पूरा करने में मदद मिलेगी. आर्थिक स्थिति स्पष्ट रहने से पैसों को लेकर कोई बड़ी चिंता नहीं रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की तारीफ होगी. जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपने लहजे को नरम रखें. मानसिक अशांति से बचने के लिए खुद को संगीत या योग से जोड़ें.
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 5
- उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं . “ॐ बुधाय नमः” मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
तुला राशिफल (Libra)
आज आपका मुख्य फोकस अपना संपर्क बेहतर बनाने पर रहेगा. साथ ही सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान दें. आपके भीतर गजब की क्रिएटिविटी रहेगी. यह आपके काम में साफ झलकेगी. सूर्य-बुध की स्थिति से पैसों का लेन-देन स्पष्ट रहेगा. लेकिन फिर भी किसी बड़े वित्तीय जोखिम से बचना ही ठीक होगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा. इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. काम के साथ-साथ अपने शरीर को भी उचित आराम जरूर दें.
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 6
- उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं . “ॐ शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करें.
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देना होगा. साथ ही निजी जीवन के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें. आज आप पूरी दृढ़ता के साथ चुनौतियों का सामना करेंगे. सूर्य और बुध की स्थिति अनुकूल है. इससे आपके करियर और पार्टनरशिप के मामलों में धन की स्थिति एकदम स्पष्ट रहने वाली है. सोशल नेटवर्क से आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहे, इसके लिए घर की बातें बाहर न करें. सेहत में पहले से अच्छा सुधार देखने को मिलेगा.
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 9
- उपाय: हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें . “ॐ मंगलाय नमः” मंत्र का जाप करें.
धनु राशिफल (Sagittarius)
करियर के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. इससे आपका उत्साह और आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा. चंद्रदेव की उपस्थिति से आपकी क्रिएटिविटी लोगों को हैरान करेगी. आर्थिक दृष्टिकोण से बजट प्लानिंग एकदम स्पष्ट रहेगी. इससे फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी. ऑफिस में आपके काम और अनुशासन की सराहना होगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. बस किसी भी बात पर तुरंत तीखी प्रतिक्रिया देने से बचें. पर्याप्त आराम भी आपके लिए जरूरी है.
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
- उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें . “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें.
मकर राशिफल (Capricorn)
आज आप ख्याली दुनिया से दूर रहेंगे. आप प्रैक्टिकल तौर पर चीजों को सोचेंगे. किसी भी काम में अतिउत्साह दिखाने से बचें. इसके बजाय समझदारी से कदम बढ़ाना आपकी खूबी रहेगी. सूर्य-बुध की युति अनुकूल है. इससे पैसों की स्थिति साफ रहेगी और मानसिक सुकून मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी. आज का दिन काफी प्रोडक्टिव साबित होगा. शादीशुदा लोग आज एक-दूसरे के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे. सेहत को अच्छा रखने के लिए बाहर के मसालेदार खाने से पूरी तरह दूरी बनाएं.
- शुभ रंग: गहरा नीला
- शुभ अंक: 8
- उपाय: बहते हुए जल में काले तिल प्रवाहित करें . “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.
कुंभ राशिफल (Aquarius)
आज आप अपने संपर्कों को बेहतर बनाने पर ध्यान देने वाले हैं. साथ ही दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश भी करें. चंद्रदेव की कृपा आप पर रहने वाली है, इसलिए रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. सूर्य और बुध की स्थिति अनुकूल है. इससे प्रॉपर्टी या धन से जुड़े मामलों में स्पष्टता आएगी. ऑफिस में बोलते समय अपनी वाणी पर थोड़ा कंट्रोल रखें. जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें. लाइफ पार्टनर के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बिताएं. इससे रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी. फिजूलखर्ची से बचें और बजट का ध्यान रखें.
- शुभ रंग: आसमानी नीला
- शुभ अंक: 8
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें . “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें.
मीन राशिफल (Pisces)
मीन राशि के लोगों को आज काम पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा एफ्फर्ट्स डालने होंगे. शांत रहें और दिनभर अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें . भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. चंद्रदेव की उपस्थिति से आज आप अच्छी प्लानिंग करने वाले हैं. साथ ही, आपकी सोचने की क्षमता भी बेहतर होगी. सूर्य-बुध के प्रभाव से धन की स्थिति में स्पष्टता रहने वाली है. फिर भी, पैसों के लेन-देन में बातचीत को आसान बनाए रखें. कार्यक्षेत्र में आपकी गंभीरता और ईमानदारी की तारीफ होगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी. तनाव से दूर रहने के लिए योग का सहारा लें.
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
- उपाय: भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाएं . “ॐ गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें-
साल 2026 में आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. TV9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी प्रकार के सुझाव के लिए astropatri.com पर संपर्क करें.