दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक फूड पॉइंट पर मंगलवार शाम गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें साहिल नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खा रहा था, तभी पास बैठे तीन युवकों से कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ा तो गोली चला दी. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. तीन आरोपी फरार हैं.