हम देंगे करारा जवाब… ईरान की ओर से US हेलीकॉप्टर को मार गिराने पर भड़के ट्रंप

हम देंगे करारा जवाब… ईरान की ओर से US हेलीकॉप्टर को मार गिराने पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के हमले को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान ने अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है. हालांकि उनके दोनों पायलट बिल्कुल सुरक्षित हैं. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लिए इस हमले का जवाब देना जरूरी हो गया है. इसका जवाब दिया जाएगा.

मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि पिछली रात, होर्मुज (Strait of Hormuz) के ऊपर गश्त के दौरान ईरानियों ने अमेरिका के एक एडवांस्ड अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया. हालांकि, ट्रंप ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. उन्होंने कहा कि दोनों क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका को इस हमले का जवाब देना चाहिए. इसका जवाब दिया जाएगा.

ईरान पर बड़ा हमला कर सकते हैं ट्रंप

सोमवार को होर्मुज के पास अमेरिकी सेना के अपाचे गनशिप हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की खबरें आई थीं. इसके बाद, ट्रंप ने पुष्टि की कि दोनों क्रू सदस्य सुरक्षित हैं. मंगलवार को ट्रंप ने ईरान द्वारा अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है. जिसके बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति गहरा गई है. माना जा रहा है कि ट्रंप ईरान पर जल्द ही बड़ा हमला कर सकते हैं.

एक दिन पहले ट्रंप ने की थी नेतन्याहू से बात

वहीं एक दिन पहले ही, राष्ट्रपति ट्रंप ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा था कि वे ईरान के मिसाइल हमलों का जवाब न दें. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने से पिछले तीन महीनों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए हो रही शांति वार्ता खतरे में पड़ सकती है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइलें दागने के बाद ट्रंप ने नेतन्याहू से बात की और उनसे संयम बरतने को कहा. ट्रंप ने ईरान से भी बातचीत की मेज पर लौटने का आग्रह किया.

क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका

वहीं, फिलहाल, न तो अमेरिका और न ही ईरान ने इस घटना के बारे में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी की है. ट्रंप के बयान के बाद इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल ईरान की तरफ से ट्रंप के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit