10 विकेट… श्री चरणी का ऐतिहासिक कारनामा, महिला T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

10 विकेट… श्री चरणी का ऐतिहासिक कारनामा, महिला T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

Shree Charani, ICC Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को भले ही 6 विकेट से करीबी हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने अपनी जादुई गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. इस मैच में श्री चरणी ने अपने कोटे के 4 ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 24 रन दिए और 3 अहम विकेट चटकाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने इस मुकाबले को आखिरी ओवर तक खींचने में कामयाबी हासिल की.

श्री चरणी का ऐतिहासिक कारनामा

युवा सनसनी श्री चरणी के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप काफी यादगार साबित हो रहा है. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले ही मैच से विरोधी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया है. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के 21 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे. फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ दूसरे मैच में और भी घातक नजर आईं और सिर्फ 19 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

इस तरह टूर्नामेंट में खेले अपने शुरुआती 3 मैचों में ही श्री चरणी 10 विकेट चटका चुकी हैं. वो इस साल के वर्ल्ड कप एडिशन में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले पायदान पर काबिज हैं. वहीं, महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी भारतीय गेंदबाज ने टूर्नामेंट के एक ही एडिशन में 10 विकेट लेने का जादुई आंकड़ा छुआ है. उनसे पहले साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में अनुभवी स्पिनर पूनम यादव ने 5 मैचों में 10 विकेट हासिल किए थे. श्री चरणी ने सिर्फ 3 मैचों में ही इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

बना सकती हैं भारत के लिए एक नया महारिकॉर्ड

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में अभी 2 मैच और खेलने हैं. जिस तरह के प्रचंड फॉर्म में श्री चरणी चल रही हैं, ऐसे में वो अगले मैचों में एक विकेट लेते ही टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 10 से ज्यादा विकेट लेने वाली भारत की पहली गेंदबाज बन जाएंगी. इसके अलावा महिला टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2024 के वर्ल्ड कप में कुल 15 विकेट हासिल किए थे. श्री चरणी को ये रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए 6 विकेट चटकाने होंगे.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit