शादी करो या…’ फिर VIDEO कॉल पर फंदे से झूल गई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, देखता रह गया प्रेमी

शादी करो या…’ फिर VIDEO कॉल पर फंदे से झूल गई इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर, देखता रह गया प्रेमी

Purnia News: बिहार में पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर सक्रिय एक नाबालिग इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान LIVE आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतका बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 की रहने वाली पायल कुमारी थी और नौवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, युवती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और नियमित रूप से वीडियो बनाकर पोस्ट किया करती थी. इसी दौरान उसकी पहचान अररिया जिले के सिमराही निवासी एक युवक से हुई. सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मोबाइल पर बातचीत होती थी.

प्रेमी से शादी करना चाहती थी युवती

सूत्रों के अनुसार युवती युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके पिता राजन महलदार इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे. वहीं युवती लगातार प्रेमी पर घर से भागकर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक इसके लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था. मंगलवार की सुबह दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत हो रही थी. आरोप है कि इसी दौरान युवती ने वीडियो कॉल के जरिए प्रेमी को अपनी जान देने की धमकी दी और देखते ही देखते LIVE आकर फांसी लगा ली. घटना से घबराकर युवक ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और फिलहाल वह फरार बताया जा रहा है.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने प्रेमी के सामने वीडियो कॉलिंग के दौरान आत्मघाती कदम उठाया. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया भेज दिया.

प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों तथा वीडियो कॉल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आत्महत्या के पीछे केवल प्रेम प्रसंग कारण था या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी.

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया, किशोर प्रेम संबंधों और मानसिक दबाव से जुड़े कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit