अक्षय कुमार भूले अहान पांडे और अनीत पड्डा का नाम, ‘सैयारा’ को लेकर कही ये बात

अक्षय कुमार भूले अहान पांडे और अनीत पड्डा का नाम, ‘सैयारा’ को लेकर कही ये बात

फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. इस फिल्म की स्टोरी से लेकर गाने तक लोगों के दिलों दिमाग पर छा गए, लेकिन हाल ही में अक्षय कुमार जब इस फिल्म की सक्सेस पर बात कर रहे थे तो वो लीड एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा का नाम भूल गए. इस वक्त अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में है और अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसी फिल्म को लेकर उन्होंने ‘सैयारा’ का एग्जांपल दिया था.

एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से इस धारणा के बारे में पूछा कि सिनेमाघरों में सिर्फ मल्टी स्टारर या फिर बहुत बड़ी फिल्में ही सफल होती हैं तो इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने ‘सैयारा’ का उदाहरण दिया.

सैयारा को लेकर क्या बोले अक्षय?

एक्टर अक्षय कुमार ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, “अगर फिल्म की किस्मत में लिखा है, तो वह किसी न किसी तरह लो फिल्म भाग ही जाती है (सफल हो ही जाती है).” उन्होंने इसके आगे सैयारा का उदाहरण दिया, लेकिन लीड एक्टर्स का नाम कुछ पल के लिए भूल गए. इसके बाद उन्होंने पूछा, “हाल ही में ‘द न्यू बॉय एंड न्यू गर्ल’ (नए लड़का-लड़की) नाम की फिल्म आई थी, वो कौन सी फिल्म थी?” इसके बाद निर्देशक अहमद खान ने उन्हें फिल्म का नाम याद दिलाया.

इसके बाद अक्षय कुमार ने कहा, “हां, सैयारा. मैं पूछना चाहता हूं फिल्म किस इवेंट में रिलीज हुई थी? कोई इवेंट नहीं था, बस इसके गाने हिट हुए और फिल्म का रोमांस भी हिट रहा. यही बात ऑडियंस को पसंद आई. लड़का और लड़की ने बढ़िया एक्टिंग की और वो लकी थे और फिल्म हिट हो गई.”

‘सैयारा’ रही जबरदस्त हिट

मोहित सूरी के निर्देशन और यशराज फिल्म द्वारा निर्मित, ‘सैयारा’ 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म रही. नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म लोगों के दिल को छू गई. ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय रोमांटिक फिल्म भी बन चुकी है.

‘वेलकम टू द जंगल’

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ एक एक्शन कॉमेडी जॉनर फिल्म है, जिसमें एक भ्रष्ट व्यवसायी अपने कालेधन को सफेद करने के लिए फिल्म की शूटिंग शुरू करता है. मूवी में अक्षय कुमार से लेकर सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ जैसे कई बड़े कलाकार हैं.

बजट और रिलीज

ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और लोगों को गुदगुदा रही है. उम्मीद है कि आगे आने वाले दिनों में भी फिल्म को लेकर ऑडियंस में क्रेज बना रहेगा. तकरीबन 300 करोड़ के बजट में बनी ये मल्टी-स्टारर फिल्म अहमद खान ने डायरेक्ट की है. इसके अलावा फ़िरोज़-ए नाडियाडवाला, राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और पारस मेहता फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.

ये भी पढ़ें: 335 करोड़ कमाने के बाद OTT पर कब आएगी पेद्दी? हिंदी वर्जन पर आया बड़ा अपडेट

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit