ग्वालियर में अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि नेताओं के जन्मदिन और स्वागत में रातों रात बिना परमिशन के होर्डिंग्स कैसे लग जाते हैं? कोर्ट ने 15 दिनों के भीतर शहर को साफ करने और जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं.