
Action Film: न सिर्फ साउथ, इस वक्त कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का शूट जारी है. जिनमें से कुछ इस साल रिलीज होंगी, तो कुछ अगले साल आएंगी. इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म भी है, जिसे लेकर एक्टर लंबे वक्त से चर्चा में हैं. साथ ही यह फिल्म एक्टर के लिए हर लिहाज से काफी जरूरी है, क्योंकि उनकी पिछली फिल्में वैसा परफॉर्म नहीं कर पाईं जैसा उन्होंने सोचा था. साथ ही फिल्म के लिए मेकर्स को काफी वक्त से फीमेल लीड्स की तलाश थी, जो अब पूरी हो गई है. टाइगर श्रॉफ की फिल्म को लेकर हाल ही में अपडेट सामने आ गया है. जिसके मुताबिक, इस पिक्चर में अब रकुल प्रीत सिंह के साथ प्रज्ञा जायसवाल भी आ चुकी हैं. जानिए फिल्म का शूट कब से शुरू होगा.
हाल ही में बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड पर एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा एक्शन ड्रामा फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल नजर आएंगी. वहीं इस प्रोजेक्ट को रेमो डिसूजा बना रहे हैं. साथ ही फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल 1 अगस्त से मुंबई में शुरू होने वाला है. मुंबई में शूटिंग की तेजी से तैयारियां भी चल रही हैं और इस वक्त जरूरी कामों को निपटाया जा रहा है. रोहन दीप सिंह, विशाल गुरनानी, नीरज तिवारी और विक्की जैन फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.
टाइगर की एक्शन फिल्म पर आया अपडेट
हाल ही में टाइगर श्रॉफ की फिल्म को लेकर अपडेट मिला. जिससे पता लगा कि टाइगर के अलावा रकुल प्रीत और प्रज्ञा भी फिल्म का हिस्सा हैं. अब दोनों में से कौन बतौर फीमेल लीड इस पिक्चर में नजर आएगा, यह मेकर्स की तरफ से अबतक बताया नहीं गया है. साथ ही फिल्म का टाइटल भी अबतक रिवील नहीं किया गया है. इस बड़े फैसले से मेकर्स को फायदा होगा, क्योंकि रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा जायसवाल को फिल्म में जोड़ने से पिक्चर को हिंदी के साथ ही साउथ मार्केट में एक बेहतर कमर्शियल कॉम्बिनेशन मिलेगा. दरअसल रेमो डिसूजा के लिए भी यह फिल्म एक बड़े स्टार वाली थिएटर रिलीज होगी, क्योंकि इसमें एक्शन-ड्रामा के एलिमेंट्स हैं. हालांकि, अभी उनका भी पूरा ध्यान मुंबई वाले हिस्से पर है, जहां 1 अगस्त से पहला शेड्यूल शुरू कर दिया जाएगा.
यह प्रोजेक्ट उन कमर्शियल फिल्मों में से एक है, जिनकी शूटिंग की तैयारियां तेजी से चल रही है. साथ ही यह टाइगर श्रॉफ का एक बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है. क्योंकि इसका हर हाल में अच्छा परफॉर्म करना भी बेहद जरूरी है, देखना होगा कि कबतक फिल्म के बाकी अपडेट्स सामने आएंगे. पर एक बात तय है कि रकुल प्रीत सिंह और प्रज्ञा को पिक्चर में जोड़ने से तगड़ा फायदा होगा.