Virat-Gambhir Rift Rumours: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बंद है बातचीत? टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

Virat-Gambhir Rift Rumours: विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बंद है बातचीत? टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

Virat-Gambhir Rift Rumours: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच के रिश्ते हमेशा से ही क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय रहे हैं. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के दौरान इन दोनों दिग्गजों के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद है. एजबेस्टन में प्रैक्टिस सेशन के दौरान दोनों को एक-दूसरे से बात न करते देख इन अफवाहों को और हवा मिल गई थी. अब इन सभी खबरों और अफवाहों पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सामने रखी है.

विराट-गंभीर के बीच बंद है बातचीत?

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोटक ने इन अफवाहों को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया. जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘विराट और गौतम के बीच आज ही कम से कम 10 बार बातचीत हुई होगी. मुझे नहीं लगता कि उन दोनों को आपस में बात करने के लिए किसी पुल की जरूरत है.’

कोटक ने आगे कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि आखिर इस तरह की बेबुनियाद अफवाहें कहां से और कैसे निकल कर आ जाती हैं. उन्होंने साफ किया कि ड्रेसिंग रूम का माहौल बिल्कुल सही है और दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. कोटक ने कार्डिफ वनडे का एक उदाहरण देते हुए यह भी साबित किया कि विराट और हेड कोच गंभीर के बीच अच्छा तालमेल है. कोटक ने बताया कि जब विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्होंने क्रीज से ही ड्रेसिंग रूम और हेड कोच गंभीर को एक अहम संदेश भिजवाया था. कोहली ने संदेश में बताया था कि कार्डिफ की यह पिच थोड़ी धीमी है और इस पर शॉर्ट-पिच गेंदें आसानी से बल्ले पर नहीं आ रही हैं.

दूसरे वनडे मैच में ठोका अर्धशतक

दोनों टीमों के बीच खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस मुकाबले में विराट के बल्ले से एक अच्छी पारी देखने को मिली. उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए, जिसमें 8 चौके शामिल रहे. विराट जब तक क्रीज पर थे, तब तक टीम इंडिया एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. लेकिन उनके आउट होने के बद पारी बिखर गई. जिसके चलते अब ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हुई है.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit