दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान हुई हिंसा में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इस दौरान भीड़ ने सरकारी गाड़ियों के साथ भी तोड़फोड़ की, जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है. पुलिस ने कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट थानों में उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उनकी तलाश कर रही है.