
Lock Upp 2: लॉकअप अब अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है. कुछ दिन बाद ही ग्रैंड फिनाले हैं और इससे पहले बचे हुए खिलाड़ी हर कोशिश कर फिनाले तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. शो के 29वें एपिसोड में कंटेस्टेंट्स से मिलने विजिटर्स आए हैं, जिसमें कुछ उनके दोस्त तो कुछ उनके दुश्मन हैं. इस बार कंटेंटेस्ट को बचाने की पूरी जिम्मेदारी इन विजिटर्स को ही मिली, जिसमें वरुण यादव के जिगरी याग आरुष भोला ने अपना गेम खेलते हुए वरुण को गेम में सेफ कर लिया है. इसी बात पर आकांक्षा चौधरी और पामेला सरेना भड़क गई हैं और वरुण पर महिलावादी होने तक का आरोप लगा दिया है.
जी हां, आकांक्षा और पामेला ने वरुण को खूब खरी खोटी सुनाई है और कहा है कि उन्हें महिलाओं से नफरत है. पामेला ने वरुण पर ये तक आरोप लगाया है कि वो राम कपूर को सेफ करने के लिए ही शुरु से महिलाओं को गेम से बाहर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: शिवांगी जोशी के बचाव में उतरीं बहन, ब्रेड-बटर वाले बयान पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
वरुण यादव पर लगे महिलावादी होने के आरोप
टास्क के दौरान आरुष भोला की रणनीति की मदद से वरुण यादव आखिर तक गेम में टिके रहे. इसके बाद पामेला सेरेना ने वरुण और आरुष पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुरुआत में सिर्फ महिला कंटेस्टेंट्स को निशाना बनाया, ताकि राम कपूर सुरक्षित रहें और बाद में उन्हें बाहर किया जा सके. आकांक्षा चौधरी ने भी टास्क के दौरान वरुण से उन्हें निशाना न बनाने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी. पामेला ने तो ये तक बोल दिया कि ‘उसे महिलाओं से नफरत है’
टास्क खत्म होने के बाद घर के अंदर पामेला सेरेना ने वरुण यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वरुण महिलाओं को खुद से कम समझते हैं. पामेला का दावा था कि आरुष ने कहा था कि वरुण किसी महिला से हारना नहीं चाहते, इसलिए पहले लड़कियों को निशाना बनाया गया.
पामेला ने गुस्से में कहा, “दर्शक जो कह रहे हैं, वह सही है. तुम महिलाओं का सम्मान नहीं करते. तुम्हें महिलाओं से नफरत है. मुझे उस लड़की पर तरस आएगा जो तुमसे शादी करेगी. तुम महिलाओं को अपने से कम समझते हो.”
आकांक्षा चौधरी भी वरुण पर भड़कीं
आकांक्षा चौधरी ने भी पामेला की बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें एहसास हो रहा है कि कुछ दिन पहले जब अपूर्वा मुखीजा ने वरुण को महिलाओं के खिलाफ सोच रखने वाला बताया था, तब उन्होंने बेवजह वरुण का बचाव किया था.
आकांक्षा ने कहा कि अगर वरुण चाहते तो अपने साथी से राम कपूर को निशाना बनाने के लिए कह सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. उन्होंने वरुण को पाखंडी बताते हुए कहा, “तुम्हें लगता है कि महिलाओं को निशाना बनाकर ही जीत सकते हो. इसी वजह से लोग तुम्हें महिलाओं के खिलाफ सोच रखने वाला कहते हैं.”
ये भी पढ़ें: Ramayana: रावण बने यश के मुरीद हुए ऋषभ शेट्टी, बोले- रावण के किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं