आधी रात को बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ? फौजी ने पत्नी के सिर पर मार दी गोली, फिर हुआ फरार

आधी रात को बंद कमरे में ऐसा क्या हुआ? फौजी ने पत्नी के सिर पर मार दी गोली, फिर हुआ फरार

Morena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. देश की रक्षा में सरहद पर तैनात रहने वाले एक फौजी ने अपने ही घर में अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर डाली. बंद कमरे में शुरू हुआ मामूली विवाद चंद मिनटों में खूनी खेल में बदल गया. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे खजूरी रोड इलाके की है. छुट्टी पर घर आए सेना के जवान सोहन सिंह सिकरवार और उसकी 30 वर्षीय पत्नी रानी सिकरवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सोहन सिंह ने आपा खो दिया और पिस्टल निकालकर पत्नी के सिर में गोली दाग दी. गोली लगते ही रानी खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अस्पताल में शव छोड़कर हुआ फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जवान गंभीर हालत में पत्नी को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचा. हालांकि, वहां डॉक्टरों के पास महिला को लाते ही वह चकमा देकर मौके से फरार हो गया. अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

आरोपी फौजी पुलिस हिरासत में, हथियार की जांच जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुरुआती जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी फौजी सोहन सिंह सिकरवार को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध. साथ ही घटना के समय बनी परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सावधान! आधार कार्ड वेरिफिकेशन के बहाने घर में घुसे, फिर हथौड़े से बुजुर्ग दंपति पर किया हमला, पत्नी की मौत

सास-ससुर भी बने नामजद आरोपी

मृतका के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के पिता नरोत्तम सिकरवार और मां मुन्नी देवी को भी मामले में नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि परिवार के हर सदस्य की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाएगी.

घरेलू विवाद मुख्य वजह, फोरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य

जांच अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक तौर पर घरेलू कलह को ही इस जघन्य अपराध की मुख्य वजह माना जा रहा है. घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी कर सभी तथ्यों को अदालत के सामने पेश किया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit