बिहार के नवादा निवासी शिक्षक के बेटे डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने BSUSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के समाजशास्त्र (SC वर्ग) में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. बीएचयू से उच्च शिक्षा और महात्मा गांधी केंद्रीय विवि से पीएचडी करने वाले डॉ. अशोक की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.