नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में ‘पति-पत्नी और वो’ का ड्रामा… दो महिलाएं आपस में भिड़ी, जमकर चले लात-घूंसे, ये था मामला

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में ‘पति-पत्नी और वो’ का ड्रामा… दो महिलाएं आपस में भिड़ी, जमकर चले लात-घूंसे, ये था मामला

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) स्थित एक नामी हाईराइज सोसाइटी में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया, जब पति की महिला मित्र और पत्नी आमने-सामने आ गईं. देखते ही देखते दोनों महिलाओं के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई. सोसाइटी में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 की 14th एवेन्यू सोसाइटी का है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है. शनिवार को पति की महिला मित्र सोसाइटी स्थित अपना फ्लैट खाली कर रही थी. उसने सामान शिफ्ट कराने में मदद के लिए उस व्यक्ति (पति) को सोसाइटी में बुला लिया. इसकी भनक किसी तरह व्यक्ति की पत्नी को लग गई. पत्नी भी अपने पति का पीछा करते हुए सीधे सोसाइटी पहुंच गई.

देखते ही भड़की पत्नी, जमकर चले लात-घूंसे

सोसाइटी परिसर में जैसे ही पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, उसका पारा चढ़ गया. पहले तो दोनों महिलाओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला हाथापाई तक पहुंच गया. दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल पकड़े और जमकर धक्का-मुक्की व मारपीट की. इस दौरान सोसाइटी में मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते दिखे. इसी बीच किसी निवासी ने 12 सेकंड का यह पूरा घटनाक्रम अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्षों में समझौते की बात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बिसरख थाने ले आई. शुरुआती पूछताछ में किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया. बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता करने की बात कही और कानूनी कार्रवाई न करने की इच्छा जताई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया.

ये भी पढ़ें: मासूम से दरिंदगी का मिला हिसाब बुलंदशहर में 50 हजार का इनामी बदमाश मोनू एनकाउंटर में ढेर, गोलियों की तड़तड़ाहट से कांपा इलाका

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर गरमा गया है. इस संबंध में बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो किस आधार पर और किसने वायरल किया है. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों को दोबारा थाने बुलाया जाएगा और यदि किसी भी पक्ष से लिखित शिकायत मिलती है, तो कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit