Surya Dev Mantra: सूर्य दोष से हैं परेशान? रविवार के दिन सिर्फ 11 बार करें इस मंत्र का जाप

Surya Dev Mantra: सूर्य दोष से हैं परेशान? रविवार के दिन सिर्फ 11 बार करें इस मंत्र का जाप

Powerful Surya Dev Mantra: हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित होता है और हर दिन का अपना अलग धार्मिक महत्व बताया गया है. धर्म शास्त्रों में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. सूर्य को आत्मविश्वास, ऊर्जा मान-सम्मान और सफलता का प्रतीक भी माना जाता है. यही वजह है कि रविवार के दिन सूर्य देव की आराधना और उन्हें जल अर्पित करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. कुंडली में सूर्य मजबूत न हो तो कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं. इस दिन एक खास मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की किस्मत भी बदल सकती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुबह के समय सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और कुंडली में सूर्य से जुड़ी परेशानियों को शांत करने में मदद मिल सकती है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को व्यक्ति के आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, पिता से संबंध और करियर से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में रविवार की सुबह पूजा के साथ सूर्य देव के मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है.

रविवार को करें इस सूर्य मंत्र का जाप

अगर आप रविवार को सूर्य देव की विशेष पूजा करना चाहते हैं तो सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं. इसके बाद शांत मन से सूर्य देव के ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि इस मंत्र का 11 बार जाप करना शुभ और फलदायी होता है. मंत्र जाप करते समय मन को शांत रखें और सूर्य देव का ध्यान करें. ऐसी मान्यता है कि नियमित रूप से ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता बढ़ सकती है और सूर्य से संबंधित दोषों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घर में सुख-समृद्धि लाती है सूर्योदय की तस्वीर, लेकिन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  1. इस मंत्र के जाप से आत्मविश्वास और करियर में तरक्की मिलती है.
  2. इस मंत्र को बोलने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और यश बढ़ता है.
  3. नियम: सुबह सूर्योदय के समय तांबे के बर्तन से जल अर्पित करते हुए इस मंत्र का 11 बार जाप करें.

करियर और मान-सम्मान से जुड़ा है सूर्य ग्रह

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिष्ठा से संबंधित ग्रह माना गया है. इसी वजह से कुंडली में सूर्य की स्थिति को करियर और मान-सम्मान के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. अगर किसी व्यक्ति को काम में लगातार रुकावट, आत्मविश्वास की कमी या मान-सम्मान से जुड़ी परेशानियां महसूस होती हैं, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य की उपासना करने की सलाह दी जाती है.

कैसे करें सूर्य देव की पूजा?

रविवार की सुबह सूर्योदय के समय स्नान करके साफ कपड़े पहनें. इसके बाद तांबे के पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल में आप कुमकुम और लाल फूल डालें. चढ़ाते समय सूर्य देव का ध्यान करें और फिर बताए गए मंत्र का 11 बार जाप करें. इसके साथ ही अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना कर सकते हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit