Video: ऋषिकेश में उफनती नदी में पलट गई गाड़ी, जवानों ने कैसे बचाई लोगों की जान?

Video: ऋषिकेश में उफनती नदी में पलट गई गाड़ी, जवानों ने कैसे बचाई लोगों की जान?

SDRF Rishikesh Heroic Rescue: देव भूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात को एक हादसा हो गया. यहां सोमवार रात को लगभग 9:22 बजे एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर उफनती बीन नदी में पलट गया. इस वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे. जो नदी के तेज बहाव में बहकर एक सीढ़ीनुमा बांध पर अटक गए. हादसे की सूचना तुरंत एसडीआरएफ टीम को दी गई. सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

फिर कड़ी मेहनत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. जानकारी के अनुसार, पशुलोक बैराज पुलिस चौकी से रात करीब 9:22 बजे सूचना मिली कि एक मैक्स वाहन नदी में पलट गया है. इसके बाद ही ढालवाला पोस्ट से एसडीआरएफ की टीम रवाना हुई. मौके पर पहुंचते ही जवानों ने तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के बीच रेस्क्यू शुरू किया. चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, एसडीआरएफ टीम ने उफनती नदी में प्रवेश किया.

एसडीआरएफ जवानों ने बचाई दो जिंदगियां

कड़ी मशक्कत के बाद एक व्यक्ति को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया. दूसरा व्यक्ति अब भी मैक्स के अंदर फंसा था और तेज बहाव के कारण वाहन भी कुछ दूरी तक बह गया. मुश्किल हालात के बीच दूसरी एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया. दोनों टीमों के संयुक्त प्रयास और बेहतरीन तालमेल से दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाला. फिरदोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. उफनती नदी के बीच एसडीआरएफ जवानों के साहस और त्वरित कार्रवाई ने दो जिंदगियां बचाईं.

रेस्क्सू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तेज बहाव और अंधेरे के बीच बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन एसडीआरएफ टीम की तत्परता, साहस और कुशल बचाव तकनीक के कारण दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस बचाव अभिययान में एसडीआरएफ टीम ने जिस तत्परता से काम किया वो बहुत ही सराहनीय है.

ये भी पढ़ें: रामनगर के गर्जिया में बाघ का आतंक! घोड़े पर किया हमला, जंगल की ओर घसीट ले गया- Video

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit