
Kartik Injury: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. इस साल अबतक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है. लेकिन अगले साल की शुरुआत से कुछ फिल्मों को रिलीज करने की प्लानिंग की गई हैं. अब इस लिस्ट में उनकी और कबीर खान की दूसरी पिक्चर भी शामिल हो गई है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है. जी हां, वो डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म का काम कर रहे थे. इसी बीच खबर आई है कि उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लग गई है. कहा जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब कार्तिक इस प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीन्स की शूटिंग कर रहे थे. हालांकि, इंजरी के बाद उन्हें उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी, जिसकी वजह से वो कुछ समय के लिए शूटिंग जारी नहीं रख पाए. वहीं, टीम ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है.
हाल ही में इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सामने आई. जिससे पता लगा कि कार्तिक आर्यन कुछ दिनों पहले ही डायरेक्टर कबीर खान के साथ अगली फिल्म के लिए जुड़े थे. जहां वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए एक जबरदस्त एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे. फिलहाल इस पिक्चर का टाइटल डिसाइड नहीं हुआ है. वहीं, शूटिंग के दौरान एक्टर के घुटने में गंभीर चोट लग गई. रिपोर्ट से पता लगा कि, यह घटना शूटिंग के आखिरी दो दिनों में हुई, जब बड़े एक्शन सीन शूट किए जाने थे. इस फिल्म के लिए कार्तिक एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे. पर मुश्किल एक्शन सीन की तैयारी से पहले ही चोट लग गई.
कार्तिक की होगी घुटने की सर्जरी?
जानकारी के मुताबिक, चोट लगने के बाद कार्तिक आर्यन को इलाज के लिए शहर के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया था. दरअसल कार्तिक को फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अभी उनका इलाज चल रहा है. प्रोडक्शन से जुड़ी जानकारी के मुताबिक,जल्द ही उनके घुटने की सर्जरी होने की उम्मीद है. सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिन आराम करना होगा. और ठीक होने के बाद वो अपने काम पर लौटेंगे.
ठीक होने के बाद ऐसी होगी तैयारी
दरअसल ठीक होने के बाद उम्मीद है कि कार्तिक अनुराग बसु की आने वाली फिल्म पर काम करेंगे. लेकिन उससे पहले कुछ दिनों का ब्रेक ले सकते हैं. वहीं, कबीर खान की फिल्म के अलावा नागजिला में भी एक्टर काम कर रहे हैं. बताते चलें कि फिल्म सेट पर कार्तिक के घुटने में चोट लगने की यह पहली घटना नहीं है. ‘शहजादा’ के लिए एक गाने की शूटिंग के दौरान भी एक्टर के घुटने में चोट लगने की खबरें थी.