गोलकोंडा के कुतबु शाही मकबरे में मिली 400 साल पुरानी सुरंग… अवैध खुदाई पर मचा बवाल, ASI करेगी जांच

गोलकोंडा के कुतबु शाही मकबरे में मिली 400 साल पुरानी सुरंग… अवैध खुदाई पर मचा बवाल, ASI करेगी जांच

Hyderabad tunnel: तेलंगाना में करीब 400 साल पुराने कुतुब शाही मकबरों के परिसर में एक बड़ी सुरंग मिली है. सुरंग राज्य की राजधानी हैदराबाद के गोलकोंडा 18 CD इलाके में मिली है. खुदाई वाली जगह पर सुरंग मिलने के बाद यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन कुतुब शाही मकबरों के कॉम्प्लेक्स के अंदर स्पोर्ट्स ग्राउंड में गैर-कानूनी तरीके से खुदाई के आरोपों से हंगामा भी मच गया है.

कारवां के विधायक कौसर मोहिउद्दीन ने परिसर में खुदाई को लेकर कुछ बातें कहीं हैं. विधायक ने कहा कि उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रेसिडेंट असदुद्दीन ओवैसी के कहने पर मामले की रिपोर्ट करने के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के सुपरिटेंडेंट से बातचीत की है. एएसआई के अधिकारियों ने कहा है कि वे साइट का इंस्पेक्शन करेंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि खुदाई कहां और क्यों हुई और ये सुरंग कैसे मिली?

इलाके में एक पुलिस पिकेट बनाया जाएगा

विधायक कौसर मोहिउद्दीन ने हैदराबाद कलेक्टर, हैदराबाद पुलिस कमिश्नर और साउथवेस्ट जोन डीसीपी का ध्यान भी इस मामले की ओर दिलाया. बताया जा रहा है कि इलाके में किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए एक पुलिस पिकेट बनाया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि आर्मी अधिकारियों ने खुदाई की, लेकिन इसे अभी सिर्फ एक आरोप माना जा सकता है. एसआई के इंस्पेक्शन के बाद ही सच सामने आएगा.

स्थानीय लोगों और इतिहासकारों की उत्सुकता बढ़ी

ऐतिहासिक स्थल के इतने करीब मिली इस तरह की संरचना ने फिलहाल स्थानीय लोगों और इतिहासकारों की उत्सुकता काफी बढ़ा दी है. शुरुआती तौर पर इसे कुतुब शाही दौर की सुरंग माना जा रहा है, लेकिन अभी ये नहीं पता है कि सुरंग की उम्र क्या है? क्योंकि सुरंग के निर्माण की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. इसको लेकर विस्तृत जानकारी तभी सामने आएगी, जब अधिकारी मौके का निरीक्षण कर लेंगे.

निरीक्षण के बाद सुरंग की उम्र, उसकी संरचना और संभावित ऐतिहासिक महत्व के बारे में पता चल सकेगा. इसके बाद ही इस बात की जानकारी मिलेगी कि ये सुरंग कुतुब शाही काल से किस तरह जुड़ी हुई है.

ये भी पढ़ें: कोदिनार को गुजरात का श्रीहरिकोटा बनाने की तैयारी, क्या है सरकार का प्लान और कैसे होगा पूरा?

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit