नागपुर के वॉटर फिल्टर प्लांट में लीक हुई क्लोरीन गैस, 40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के वॉटर फिल्टर प्लांट में लीक हुई क्लोरीन गैस, 40 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में क्लोरीन गैस लीक होने की भीषण घटना सामने आई है. गोधनी ग्राम पंचायत के वॉटर फिल्टर प्लांट परिसर में गैस का रिसाव हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गैस के संपर्क में आने से 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की है. घटना की जानकारी मध्यरात्रि के आसपास सामने आई, जिसके बाद इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. NDRF की टीम भी मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन में जुटी हुई है. गैस रिसाव पर काबू पाने और प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं.

खबर अपडेट की जा रही है

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit