दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए सरकार ने क्लाउड सीडिंग की. लेकिन यह कोशिश बेनतीजा रही. इस बीच मौसम वैज्ञानिक डॉ. अक्षय देओरास का कहना है कि फिलहाल मौसम की स्थिति इसके अनुकूल नहीं है. उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल रेन तभी संभव है जब बादलों में पर्याप्त नमी और ऊर्ध्वाधर विकास हो जो अभी दिल्ली में नहीं है.