Goa Night Club Fire: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने की घटना के बाद क्लब के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं, जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन होने के बावजूद क्लब को चलाने की इजाजत दी.