संभल हिंसा मामले में चंदौसी की CJM कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी और इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. यह आदेश घायल युवक आलम के पिता यामीन की याचिका पर आया. आरोप है कि आलम को गोली मारी गई थी. हालांकि एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि एफआईआर फिलहाल दर्ज नहीं होगी और आदेश के खिलाफ अपील की जाएगी.