Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 April 2026: आज मंगलवार का व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा अर्चना की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जहां वामन द्वादशी भगवान विष्णु के वामन अवतार को समर्पित है, वहीं मंगलवार का दिन हनुमानजी की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है. जब ये दोनों संयोग एक साथ आते हैं, तो इसका आध्यात्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है. 14 अप्रैल मंगलवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. पंचांग से जानें मंगलवार 14 अप्रैल का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.