AAP नेता की सरेआम हत्या, सिर पर मारी गोली, वीडियो वायरल, सियासत गरमाई

AAP नेता की सरेआम हत्या, सिर पर मारी गोली, वीडियो वायरल, सियासत गरमाई

अमृतसर में आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है. ये हत्या एक शादी समारोह के दौरान हुई. वहीं अस मामले को लेकर सियासी गरमाहट भी बढ़ गई है. पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि हम अमृतसर में एक शादी समारोह में वाल्टोहा गांव (तरन तारन) के सरपंच जरनैल सिंह की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हैं.

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह एक बेहद चिंताजनक है. शनिवार को भिंडर कलां (मोगा) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शुक्रवार को कपूरथला में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

‘मुख्यमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर लक्षित हत्याएं आम बात हो गई हैं, जो गृह मंत्रालय का प्रभार भी संभालने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था की पूर्ण विफलता को उजागर करती हैं. इस अराजकता के लिए मुख्यमंत्री को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. बता दें कि ये पूरा मामला वेरका बायपास पर स्थित मैरीगोल्ड नाम के रिसोर्ट पर हुई. जहां रविवार को शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के सरपंच को गोली मारकर हत्या की गई है.

Sukhbir Singh Badal

बाहर से आए युवकों ने मारी गोली

बता दें कि शादी में बाहर से आए दो युवकों ने आम आदमी पार्टी के नेता को गोली मारी. मृतक की पहचान पहचान जरनैल सिंह के रूप में हुई है, जो वल्टोहा से सरपंच थे. शादी समारोह में शामिल हुए चश्मदीद का कहना है कि कार्यक्रम अच्छा चल रहा था. सब लोग खाना खा रहे थे और बाहर से दो नौजवान आए, उन्होंने सरपंच के सिर पर गोली मार दी. इस दौरान दो गोलियां चलाई गईं. चश्मदीद के मुताबिक बारात दीनानगर से आई थी. जरनैल सिंह लड़की वालों की तरफ से आए थे.

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें आरोपी युवक साफ दिख रहे हैं. किस तरह से युवक हाथ में पिस्टल लेकर आते हैं और पीछे से आप नेता जरनैल सिंह के सिर पर रखकर फायरिंग कर देते हैं. इसके बाद दोनों आरोपी घटना स्थल से फरार हो जाते हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit