Ahaan Panday Fees: ‘सैयारा’ से डेब्यू करने वाले अहान पांडे की अब अगली फिल्म का इंतजार हो रहा है. अली अब्बास जफर की एक्शन रोमांटिक फिल्म में अहान पांडे और शरवरी वाघ एक साथ दिखेंगे. हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. जी हां, ये फिल्म 26 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
कहा जा रहा है कि इस पिक्चर में अहान पांडे गैंगस्टर का रोल करते हुए दिखेंगे. अहान पांडे के अलावा शरवरी वाघ, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल भी पिक्चर का हिस्सा हैं. इस फिल्म में एक्टर का रोल एकदम बदल गया है और क्योंकि वो पहली फिल्म में रोमांटिक अंदाज में दिखे थे, तो इस बार एक्शन होगा.
इस एक्शन फिल्म का टाइटल अब तक आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर ने फाइनल नहीं किया है. हालांकि ये उनकी दूसरी पिक्चर है. ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म के बाद एक बार फिर वो मोहित सूरी के साथ काम करेंगे. हाल ही में उनकी फिल्म को एक साल कम्प्लीट हुए हैं, साथ ही उसमें अहान के साथ अनीत पड्डा ने काम किया था.
अहान पांडे की पहली फिल्म ‘सैयारा’ थी और उसे YRF वालों ने प्रोड्यूस किया था. साथ ही मोहित सूरी ने फिल्म का डायरेक्शन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सैयारा’ के लिए अहान पांडे को 3-5 करोड़ रुपये फीस मिली थी, जो पहली फिल्म के हिसाब से काफी ज्यादा थी. और तो और अनीत की फीस 3 करोड़ बताई गई है.
‘सैयारा’ साल 2025 में रिलीज हुई थी और जो बड़े-बड़े बजट की फिल्में नहीं कर पाईं, वो इस फिल्म ने कर दिखाया था. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 544 करोड़ रुपये कमा लिए थे. साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 326 करोड़ रुपये रहा था.




