Ajay Devgn Film: 21 साल बाद नेगेटिव रोल में लौट रहे अजय देवगन? अगली फिल्म पर आ गया झन्नाटेदार अपडेट

Ajay Devgn Film: 21 साल बाद नेगेटिव रोल में लौट रहे अजय देवगन? अगली फिल्म पर आ गया झन्नाटेदार अपडेट

Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की इस साल की शुरुआत में ही एक पिक्चर रिलीज हो चुकी है. फिल्म ‘धमाल 4’ को बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था. पर अब बारी अगली फिल्मों की है. जिसका फिलहाल इंतजार हो रहा है. इस साल ‘दृश्यम 3’ के बाद ‘रेंजर’ को भी दिसंबर में रिलीज करने की प्लानिंग हो रही है. इसी बीच एक बड़ी पिक्चर पर अपडेट सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि अजय देवगन एक बार फिर डार्क और सुपरनेचुरल किरदार में दिखने वाले हैं. रोहित जुगराज की आने वाली हॉरर फिल्म ‘गृह प्रवेश’ में अजय देवगन एक ग्रे-शेज रोल करते हुए नजर आ सकते हैं.

हाल ही में एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि साल 2005 में आई फिल्म ‘काल’ के लगभग 21 साल बाद अजय देवगन इस तरह के डार्क रोल में लौट रहे हैं. रिपोर्ट से पता लगा कि पहले इस फिल्म की पूरी शूटिंग यूनाइटेड किंगडम (UK) में होनी थी, साथ ही इसे जुलाई में शुरू किया जाने वाला था. हालांकि, अजय देवगन के दूसरे प्रोजेक्ट्स की वजह से अब शूटिंग सितंबर से शुरू होगी. जिन प्रोजेक्ट्स की वजह से काम में देरी हुई है, उसमें- ‘क्राइम पेट्रोल’ शो की होस्टिंग और ‘रेंजर’ फिल्म की शूटिंग शामिल है.

अजय देवगन की अगली फिल्म पर अपडेट

दरअसल यह अजय देवगन और रोहित जुगराज का हॉरर जॉनर में दूसरा कोलैबोरेशन है. इससे पहले रोहित जुगराज ने 2003 की मशहूर हॉरर फिल्म ‘भूत’ में राम गोपाल वर्मा के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया था. खैर, अब दोनों की अगली पिक्चर की शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी. शुरुआती शूटिंग मुंबई में बने एक खास सेट पर होगी, जिसे ब्रिटिश घर के इंटीरियर की तरह डिजाइन किया गया है. जिसके बाद टीम लंदन/यूके के लिए रवाना होगी.

क्या होगी फिल्म की कहानी?

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म को लेकर जानकारी मिल रही है कि इसकी कहानी प्राचीन संस्कृत ग्रंथ ‘गरुड़ पुराण’ से इंस्पायर्ड है. जो जीवन, मृत्यु, कर्म, आत्मा की यात्रा और पुनर्जन्म जैसे विषयों पर बात करता है. अजय देवगन का किरदार भटकी हुई आत्मा से जुड़ा होगा.

‘काल’ में कैसा था अजय का रोल?

दरअसल फिल्म ‘काल’ साल 2005 में आई थी, जिसे सोहम शाह ने लिखा और डायरेक्ट किया था. इसे करण जौहर और शाहरुख खान ने अपने बैनर धर्मा प्रोडक्शंस और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले मिलकर प्रोड्यूस किया था. वहीं, फिल्म में अजय देवगन, जॉन अब्राहम, विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और लारा दत्ता ने काम किया था. जो कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit