
Akanksha And Gaurav: टीवी स्टार्स आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ‘लॉकअप 2’ के बाद से ही चर्चा में हैं. क्योंकि शो में ही एक्ट्रेस ने ही खुलासा किया था कि वो गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं. यहां तक कि दोनों 18 महीने से अलग-अलग ही रह रहे हैं. साथ ही गौरव खन्ना भी शो में आकर इस बात को एक्सेप्ट कर चुके हैं कि वो सबकुछ जानते थे कि वो इस तरह से सबको शो में बताएंगी. साथ ही बाइसेक्सुअल होने के बारे में भी जब फराह खान ने सवाल किया था. तो आकांक्षा चमोला ने बताया था कि गौरव पहले दिन से सब जानता है. खैर, इन सबके बीच अब भी यह कपल कानूनी तौर पर अलग नहीं हुआ है. खुद आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया है कि दोनों ने ही तलाक के पेपर्स पर अबतक साइन नहीं किए हैं. जिसकी असली वजह यह है कि दोनों के पास इसके लिए अभी वक्त नहीं है.
हाल ही में NewsX को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला ने अलग होने और जल्द होने वाले तलाक के बारे में खुलकर बात की है. जब एक्ट्रेस से सवाल हुआ कि क्या सच में तलाक होने वाला है. तो वो कहती हैं कि- ” हां, यह पक्का हो रहा है. यह मेरे शो लॉक अप में आने से बहुत पहले से ही हो रहा था. गौरव के ‘खतरों के खिलाड़ी’ में जाने से पहले भी यह चल रहा था.”
कानूनी तौर पर कब अलग होंगे?
खुद आकांक्षा चमोला ने यह भी कहा कि: ”बस बात यह है कि हमें अभी तक बैठकर कागजों पर साइन करने का सही समय नहीं मिल पाया है. क्योंकि हमारे समय और काम के शेड्यूल आपस में टकराते रहते हैं. लोग जैसा सोचते हैं, एक्टर की जिंदगी वैसी आसान नहीं होती. क्योंकि जब आप दोनों ही स्ट्रगल कर रहे हों और अपने-अपने शेड्यूल के हिसाब से काम करने की कोशिश कर रहे हों. तो हर चीज वैसी नहीं होती जैसा आप चाहते हैं.” साथ ही क्लियर किया कि तलाक का फैसला ‘लॉकअप’ से दो महीने पहले लिया गया था. उन्होंने कहा, ”यह ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उनके जाने से कुछ समय पहले की बात है. तो, यह तय करने में कि चीजें ठीक नहीं चल रही हैं, हमने समय लिया. हमें यह तय करने में 18 महीने लगे कि हम एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं और भविष्य में हमारी शादी नहीं चलेगी.”
दरअसल बिग बॉस के दौरान, गौरव अपनी पत्नी के बच्चे न पैदा करने के फैसले के बारे में बात करते दिखे थे. साथ ही जब उन पर ‘सिम्पैथी कार्ड’ खेलने का आरोप लगा, तो काफी इमोशनल भी हो गए थे. यह सबकुछ फिनाले हफ्ते के पहले दिन हुआ था, जब फाइनलिस्ट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था.