Akshay Kumar Health Update: अचानक अस्पताल क्यों पहुंचे अक्षय कुमार? ‘भूत बंगला’ की सक्सेस के बीच क्या हुआ ऐसा

Akshay Kumar Health Update: अचानक अस्पताल क्यों पहुंचे अक्षय कुमार? ‘भूत बंगला’ की सक्सेस के बीच क्या हुआ ऐसा

Akshay Kumar Health Update: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, डिसीप्लिन और काम के लिए अपनी डेडीकेशन के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में उनसे जुड़ी एक खबर ने फैंस को थोड़ा परेशान जरूर कर दिया. दरअसल, इन दिनों एक्टर अपनी हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे थे और साथ ही वो अनीस बज्मी की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं. लेकिन, इसी दौरान एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है.

17 अप्रैल को अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला‘ रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया है. इस फिल्म के बाद एक्टर अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग पर लग गए, जिसे अनीस बज्मी डायरेक्ट कर रहे हैं. लेकिन, इसी बीच एक्टर की अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने से उनके फैंस के बीच उनको लेकर चिंता बढ़ गई है. दरअसल, एक्टर ने अपनी आंखों की रोशनी ठीक कराने के लिए सर्जरी करवाई है.

कुछ वक्त का लेंगे ब्रेक

हालांकि, राहत की बात ये है कि सर्जरी सक्सेसफुल रही है और अब एक्टर तेजी से रिकवरी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को पिछले कुछ समय से आंखों से जुड़ी परेशानी हो रही थी, जिसके चलते उन्हें विजन करेक्शन सर्जरी करवानी पड़ी. बताया जा रहा है कि यह एक रूटीन प्रॉसेस थी, जिसे डॉक्टरों की सलाह पर कराया गया. सर्जरी के बाद उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी गई है, ताकि आंखों को पूरी तरह से ठीक होने का समय मिल सके.

ये भी पढ़ें- किस किले, किस पहाड़कहां-कहां हुई रितेश देशमुख की राजा शिवाजी की शूटिंग? जान लीजिए

6 मई को हुई सर्जरी

इन दिनों केरलम में अक्षय अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है. फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशी खन्ना भी शामिल हैं. उनकी ये सर्जरी 6 मई को हुई है, जिसके बाद से एक्टर ने ब्रेक लेने का फैसला लिया है. फिल्मी करियर की बात करें, तो अक्षय कुमार के पास इस वक्त कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं, जिन पर वो अभी काम करने में बिजी हैं. वो लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम कर रहे हैं और हर बार कुछ नया लेकर आने की कोशिश करते हैं.

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit