Assembly Election Exit Poll 2026: असम, बंगाल से लेकर केरलम तक… आज शाम TV9 पर देखें 5 राज्यों के Poll of Polls

Assembly Election Exit Poll 2026: असम, बंगाल से लेकर केरलम तक… आज शाम TV9 पर देखें 5 राज्यों के Poll of Polls

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. 142 सीटों पर शाम में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आने लगेंगे. इस बार चुनाव आयोग की ओर से पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी विधानसभा चुनाव का ऐलान किया गया था. इन राज्यों में वोटिंग पहले ही खत्म हो गई है. नतीजे एक साथ 4 मई को मतगणना के बाद जारी होंगे. हालांकि इससे पहले आज शाम एग्जिट पोल के अनुमान सामने आएंगे.

कई एजेंसियों ने घोषणा की है कि वो बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और असम को लेकर एग्जिट पोल के अनुमान जारी करेंगे. जैसा की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, एग्जिट पोल के अनुमान वोटिंग खत्म होने के बाद ही जारी किए जाते हैं, इसलिए बंगाल में आखिरी दौर की वोटिंग खत्म होने के बाद अब अलग-अलग एजेंसियां एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करेंगी.

टीवी9 पर देखें पोल ऑफ पोल्स

कई बार ऐसा भी हुआ है कि एग्जिट पोल के अनुमान सटीक नहीं बैठे हैं या फिर आंकड़े या वास्तविक नतीजे मेल नहीं खाए हैं. महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली जैसे राज्यों में यह देखने को मिल चुका है. इसलिए इस बार टीवी9 पर पोल ऑफ पोल्स दिखाया जाएगा. यहां पर हम आपको अलग-अलग एजेंसियों के अनुमानों को भी दिखाएंगे.

ओपिनियन और एग्जिट पोल में क्या है अंतर?

ओपिनियन पोल चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले किया जाता है. इसमें मतदान से पहले लोगों का मूड परखा जाता है. एग्जिट पोल में चुनाव के दौरान मतदान करने आए मतदाताओं से उनकी राय ली जाती है और चुनाव खत्म होने के बाद इसे जारी किया जाता है. ओपिनियन पोल चुनाव के ऐलान से पहले किया जाता है, जिसमें लोगों का मूड समझा जाता है. ओपिनियन पोल एक प्री पोल सर्वे होता है. चुनाव ऐलान से पहले इसे दिखाया जा सकता है. चुनाव घोषित होने और आदर्श आचार संहिता लागू होते ही ओपिनियन पोल पर बैन लग जाता है.

कब दिखाए जाएंगे एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल के अनुमान मतदान खत्म होने के बाद ही दिखाए जा सकते हैं. बंगाल में दूसरे यानी अंतिम चरण का मतदान आज है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 6.30 बजे शाम तक एग्जिट पोल दिखाने पर पाबंदी रहेगी. इसके बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकेंगे.

यहां देखें अनुमान

देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क में से एक टीवी9 नेटवर्क का न्यूज चैनल, वेबसाइट, यूट्यूब और सोशल मीडिया पेज नॉर्थ से साउथ तक छाया हुआ है. बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान है. इसके साथ ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे. हर चुनाव में मतदान के आखिरी दिन एग्जिट पोल जारी किया जाता रहा है. लेकिन इस बार टीवी9 ने इसमें थोड़ा बदलाव कर दिया है. दरअसल एजेंसियों के एग्जिट पोल हमेशा सटीक रहे हों, ऐसा हुआ नहीं है. जैसे महाराष्ट्र, बिहार और दिल्ली में हुआ. इस बार हम पोल ऑफ पोल्स दिखाएंगे, जिनमें दलों को मिलने वाली सीटों का अनुमान लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: West Bengal Election 2026: दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान आज, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा, इन दिग्गजों के बीच मुकाबला

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)

RSS
Follow by Email
Pinterest
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp
Reddit