टूर्नामेंट में सिर्फ एक गेंद खेलकर छा गए रिंकू सिंह… विनिंग शॉट लगाकर लिखी भारत की विजय गाथा
भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने तीसरी बार पाकिस्तान को रौंदा है. तिलक वर्मा ने इस फाइनल मुकाबले में 69 रनों की नाबाद पारी खेली, जो लंबे समय से तक याद की जाएगी.
