एंजेल चकमा के लिए न्याय; सभी आरोपी जेल में होंगे, CM पुष्कर धामी ने दिया भरोसा

Angel Chakma News: देहरादून में त्रिपुरा के एंजेल चकमा की हत्या पर माणिक साहा को पुष्कर सिंह धामी ने न्याय का आश्वासन दिया. इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं. एंजेल चकमा को न्याय दिलाने के लिए टीएमपी और टीआईएसएफ ने त्रिपुरा में कैंडल मार्च निकाला.

पार्किंग मना, लिफ्ट बंद…पर डिलीवरी 10 मिनट में चाहिए! NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में छलका डिलीवरी बॉयज का दर्द

हमारे घर दस मिनट में पहुंचने वाला सामान किसी की जान की बाजी लगाकर पहुंच रहा है, तो जब अगली बार आपके दरवाजे की घंटी बजे और डि‍लीवरी बॉयज आपके सामने खड़ा हो तो आप सिर्फ अपना पार्सल ना लें, बल्कि उस चेहरे को भी पढ़ें जिसने अपनी भूख मारकर आपकी भूख मिटाई है.

हनीमून से मौत तक… पत्‍नी के बाद पति ने भी किया सुसाइड, जिंदगी और मौत से जूझ रही मां

सूरज और गणवी की 29 अक्टूबर को बेंगलुरु में शादी हुई थी और उसके बाद हनीमून के लिए दोनों श्रीलंका गए थे. हालांकि, विवाद के चलते दोनों बेंगलुरु लौट आए थे. हालांकि बाद में दोनों ने ही आत्‍महत्‍या कर ली.

डेडलाइन नहीं, यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर ध्यान… जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान ट्रंप का बयान

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि हम बातचीत के अंतिम चरण में हैं और देखते हैं कि क्‍या होता है. अन्‍यथा यह मामला और लंबा खिंच सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए उनके पास कोई डेडलाइन नहीं है.

यूपी में भीषण ठंड की वजह से 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद करने के आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है और सरकार ने सभी जिलों में व्यापक व्यवस्था की है. जनप्रतिनिधि और अधिकारी कंबल और ऊनी कपड़े बांटने, सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने तथा रैन बसेरों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित कर रहे हैं.

भारत को टीबी मुक्त बनने से क्या रोक रहा है, ICMR ने किया खुलासा

रिपोर्ट बताती है कि निजी अस्पताल और क्लिनिक टीबी के रिपोर्टिंग और उपचार में जरुरत के मुताबिक योगदान नहीं दें रहें हैं. यही वजह है कि गंभीर मामलों की सही से निगरानी और समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है.

फ्लोरिडा में शांति वार्ता… जेलेंस्की संग मीटिंग से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को लगाया फोन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की संग फ्लोरिडा में होने वाली बैठक से पहले रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. यह कदम चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को जल्द समाप्त करने की ट्रंप की कोशिश का हिस्सा माना जा रहा है.

‘भारतीय हमले में तबाह हुआ एयरबेस, कई जवान हुए थे घायल’, ऑपरेशन सिंदूर पर PAK का कुबूलनामा

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया है कि मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले में इस सैन्य ठिकाने को नुकसान पहुंचा था और कई जवान जख्मी हुए थे. भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाया था.

आपने कर लिया ये काम? सिर्फ 3 दिन बाकी… फिर बेकार हो जाएगा PAN Card!

Aadhaar-PAN Link Last Date: आधार को पैन कार्ड से लिंक करना 31 दिसंबर तक जरूरी है और इस काम के लिए अब सिर्फ तीन दिन का समय बाकी है. इसके बाद यूजर का पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो सकता है.

शाहरुख के स्टारडम का कायल हुआ ये हॉलीवुड एक्टर, बोला- वो सच्चे इंटरनेशनल स्टार…

हॉलीवुड के जाने-माने होस्ट और एक्टर टेरी क्रूज ने कहा कि वो शाहरुख खान की ग्लोबल पॉपुलैरिटी के फैन हैं. उनके मुताबिक, बॉलीवुड स्टार के स्टारडम की तुलना फुटबॉल प्लेयर रोनाल्डो और हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज से की जा सकती है.

Enjoy this blog? Please spread the word :)

Exit mobile version