बिहार चुनाव : आलमनगर से लगातार सात बार से विधायक हैं नरेंद्र नारायण यादव, 2025 में क्या होगा जनता का रुख
1995 से नरेंद्र नारायण यादव इस क्षेत्र के निर्विवाद नेता बनकर उभरे. वे जनता दल और फिर जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर लगातार सात बार विधायक चुने गए. यह रिकॉर्ड उन्हें इस क्षेत्र की राजनीति का सबसे मजबूत चेहरा बनाता है.